गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

by
गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपीडी मुकेश कुमार, एसएचओ गढ़शंकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
                        प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:15 बजे बिना नंबर प्लेटों के मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ने बीनेवाल रोड पर एक सीमेंट की दुकान की ओर गोलियां चलाई। गोली दुकान के सामने खड़ी एक ऑल्टो कार नंबर पीबी 10 सीयू 9293 के पिछले शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया और जब धमाके की आवाज सुनकर लोग दुकानों से बाहर आए तो पता चला कि किसी ने गोली चलाई है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार गोलियां चलाते हुए अड्डा झुंगिया की तरफ गए थे। इस संबंध में एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि गोली सीमेंट की दुकान के मालिक महेश टिंकू पर चलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच व अन्य एंगल्स से भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा शीध्र आरोपी पकड़ लिए जाएगे।
132 : गोली लगने से टूटा शीशा और कार, सीमेंट की दुकान तथा एसएचओ  गगनदीप सिंह सेखों व अन्य पुलिस कर्मी जांच करते हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Form-6 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : SIR पूरा होने वाले राज्यों में Annexure-D हटाया, अब पुराने प्रारूप में होगा आवेदन

नई दिल्ली। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भरे जाने वाले Form-6 को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकहित के कार्यों में नहीं होना चाहिए पक्षपात: सांसद मनीष तिवारी 

निगम हाउस की बैठक लिया हिस्सा, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा को दी गई श्रद्धांजलि चंडीगढ़, 9 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकहित के कार्यों में भाजपा द्वारा लोगों...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में दो ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का उद्घाटन किया

लुधियाना, दो अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का लोकार्पण किया, जिससे जिले में ऐसे विद्यालयों की कुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!