गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

by
गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपीडी मुकेश कुमार, एसएचओ गढ़शंकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
                        प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:15 बजे बिना नंबर प्लेटों के मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ने बीनेवाल रोड पर एक सीमेंट की दुकान की ओर गोलियां चलाई। गोली दुकान के सामने खड़ी एक ऑल्टो कार नंबर पीबी 10 सीयू 9293 के पिछले शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया और जब धमाके की आवाज सुनकर लोग दुकानों से बाहर आए तो पता चला कि किसी ने गोली चलाई है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार गोलियां चलाते हुए अड्डा झुंगिया की तरफ गए थे। इस संबंध में एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि गोली सीमेंट की दुकान के मालिक महेश टिंकू पर चलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच व अन्य एंगल्स से भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा शीध्र आरोपी पकड़ लिए जाएगे।
132 : गोली लगने से टूटा शीशा और कार, सीमेंट की दुकान तथा एसएचओ  गगनदीप सिंह सेखों व अन्य पुलिस कर्मी जांच करते हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में प्राण प्रतिष्ठा पर नहीं दी छुट्टी : सुखबीर बादल, कहा- हिंदू भाई-बहनों से मांफी मांगे मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़।    पूरे देश में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया था। इसको लेकर कुछ राज्यों में छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन पंजाब में नहीं।  इस अवसर...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला किया दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दीपक उर्फ दीपा पुत्र ओंकार नाथ वासी राज महहला नवाशहर ने...
article-image
पंजाब

To promote the Pradhan Mantri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha August 7 :To promote the Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana (PM-VBRY), a special awareness program was organized today by the EPFO Regional Office Jalandhar at Quantum Paper Mills Ltd., Saila Khurd,...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!