गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

by

गढ़शंकर ।   गढ़शंकर के गांव  कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला  ने समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम के चलते डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज किया गया।
देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान डॉ. भूम्बला को उनकी बेमिसाल सेवाओं के लिए प्रसिद्ध यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स  द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिके (प्रमाण पत्र संख्या: यूएसएबीडब्ल आर 1104) से नवाजा गया।  इसके साथ ही उनकी इस अनूठी उपलब्धि और सामाजिक योगदान की चर्चा प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका यू.एस.ए. हेराल्ड में भी प्रमुखता से की गई है।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस शानदार समारोह के दौरान देश की कई जानी-मानी राष्ट्रीय हस्तियों ने मुख्य अतिथि श्री रामदास अठावले  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, विजया रहातकर सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग, किरण महल्ले सदस्य, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, डॉ. मनीष गवई  मुख्य आयोजक, जेनिफर परेरा मिसेज एशिया यूनिवर्स 2026 एवं एशिया के लिए ग्रैंड एंबेसडर/ब्रांड एंबेसडर मौजदू थी।
15 वर्षों से डॉ. भूम्बला लगातार समाज सेवा, रक्तदान शिविरों के आयोजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय हैं। वह युवाओं को पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाने और मानवता की भलाई के लिए रक्तदान करने के लिए लगातार प्रेरित करते आ रहे हैं। डॉ. नरेश कुमार भूम्बला के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है।इसके साथ ही वह वर्तमान में ‘वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन  के नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और मानवाधिकार में मानद पीएचडी भी हासिल कर चुके है।

डॉ. नरेश कुमार भूम्बला की इस महान उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदाय ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और कहा है कि उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजे में अलका प्रथम

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने बताया कि एमएसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला – लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन शुरू: जिलाधीश आशिका जैन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : यह जानकारी जिलाधीश आशिका जैन ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में साझा की। माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
article-image
पंजाब , समाचार

मृतक का हाथ काट कपड़े में बांध, शव को जंगल में था फैंका : ब्लाइंड मर्डर की गुथी सुल्झाते हुए डीएसपी दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपियों को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : भरतपुर जोगिया थाना माहिलपुर के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति हत्या कर फेंके शव के दौमो हत्यारोपियों को डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में गठित टीम ने उत्तरप्रदेश से ग्रिफ्तार...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम के शहीदों का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर उन्हें दिलाया न्याय : तीक्ष्ण सूद

किसान नेताओं को इस संकट की घड़ी में अपना अंदोलन स्थगित करने की अपील की : होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
Translate »
error: Content is protected !!