गढ़शंकर के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा बने सांसद : बीत ईलाके में खुशी की लहर, शीध्र किशोरी लाल शर्मा बुलाकर किया जाएगा सम्मान

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा लोकसभा हलका अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार समृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हरा कर सांसद चुने गए है। जिसके बाद बीत ईलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। किशोरी लाल शर्मा का पैतृक गांव भवानीपुर है और अब वह लुधियाना में रहते है। लेकिन अकसर गांव भवानीपुर में आते रहते है और गांव के विकास के लिए ग्रांट लाकर विकास करवाने में उनका अहम योगदान डाला है।
किशोरी लाल शर्मा को काग्रेस ने अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा था और किशोरी लाल शर्मा ने वहां जबरदस्त प्रर्दशन करते हुए किशोरी लाल शर्मा ने 539228 मत प्राप्त किए और भाजपा प्रत्याशी समृति ईरानी को 372032 ही मत पड़े। समृति ईरानी गढ़शंकर में गत दिनों भाजपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा के पक्ष में प्रचार करने आई थी। लेकिन खुद अमेठी में 1,67,196 मतों से किशोरी लाल शर्मा से हार गई। गांव भवानीपुर के सरपंच हरजिंदर सिंह, बलवीर सिंह बैंस, मनजीत सिंह, पवन कुमार ने किशोरी लाल शर्मा को वधाई दी और कहा कि शीध्र उन्हें गांव में बुला कर उनका सम्मान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Faceless RTO Services a Landmark

Hoshiarpur/Nov.4/ Daljeet Ajnoha – Backfinco Chairman Sandeep Saini has expressed gratitude to Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann for introducing fully faceless RTO (Regional Transport Office) services across the state. Saini described the initiative...
हिमाचल प्रदेश

भारत  सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में  खाली वची  सीटें भरने की दी अनुमति

ऊना : हिमाचल व भारत सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में कोविड 19 के मध्यनजर रखते हुए सभी ट्रेडों में खाली सीटों में दाखिला करने के लिए तिथि आगे वढा 16...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या बोले हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाले मनोहर धाकड़?…वायरल वीडियो फर्जी, मैं गाड़ी में नहीं था

मंदसौर  :  मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम महिला मित्र संग संबंध बनाने वाले नेता मनोहर धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब 13 मई की रात हुए...
Translate »
error: Content is protected !!