लुटेरी दुल्हन : 2 लाख 80 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार, मामला दर्ज

by

झुनझूनूं  :  एक परिवार को लुटेरी दुल्हन के जरिए लाखों की लूट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर पीड़ित परिवार ने बताया कि वह दो लाख 80 रूपए देकर नोटेरी पर लिखा पढ़ी करके दुल्हन को घर लाए थे।  मामला झुंझुनूं के बुहाना थाना इलाके के नानवास गांव का है। जहां पर एक बार फिर लुटेरी दुल्हन के कारनामें सामने आए है। जिसमें नई नवेली दुल्हन शादी की रात को ही चकमा देकर पैसे- गहने लेकर फरार हो गई।

पीड़ित पक्ष ने लुटेरी दुल्हन सहित दो अन्य के खिलाफ शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नानवास गांव के कुलदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, हरियाणा के सतनाली के रहने वाले कंवर सैन ने शादी कराने के नाम पर उनसे 2 लाख 80 हजार रुपए लिए थे, रुपये मिलने के बाद धोखेबाज कंवर सैन से उसे पंजाब ले जाकर उसकी शादी फिरोजपुर के रूकना मगला में रहने वाली कोमल के साथ करा दी।  विवाह से पहले उसने अपनी दुल्हन के लिए सोने-चांदी के आभूषण बनवाएं थे। पंजाब में शादी करने के बाद गांव आते-आते रात हो गई थी। रास्ते में उसे और उसके परिवार को रात में नींद आ गई। सुबह जब नींद से आंख खुली तो नव विवाहिता, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर गायब मिली। परेशान हालत में पीड़ित ने कोमल, कंवर सैन, नवदीप सिंह के खिलाफ विवाह के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण धोखे से हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PSPCL में 2,437 ALM पदों पर नियुक्ति को दी सरकार ने मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है. इसी दिशा में सरकार ने बिजली विभाग में प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा

मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों...
article-image
पंजाब

गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर...
हिमाचल प्रदेश

31 जुलाई तक फसलों के बीमा के लिए कर सकेगे आवेदन : उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी

बिलासपुर 15 जुलाई : जिला वासियों के लिए मक्की व धान का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी ने आज यहां दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!