गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल वीडियों में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा, वायरल वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं, पुलिस वघेल सिंह के घर वीडियों की सच्चाई जानने घर पहुंची

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल एक निजी टीवी चैनल की वीडियो कलिप में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा किया और पुलिस हरकत में आ गई। जिसके बाद एसएचओ गढ़शंकर पुलिस पार्टी के साथ मामले की जांच करने के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन वघेल सिंह के घर अभी तक ना लौटने के कारण पुलिस वापिस लौट गई। एसएचओ गढ़शंकर ईकबाल सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि वायरल वीडियो कलिप के बाद वघेल सिंह के घर उकने बारे में जानकारी इकत्र करने के लिए गए थे। लेकिन अभी तक वह दिल्ली से वापिस नहीं आए।
वायरल वीडियो कलिप में लाल किले पर धार्मिक झंडा चढ़ाने का दावा:  निजी टीवी चैनल में एक युवक कह रहा है कि इह है वघेल सिंह जिहनां ने निशान साहिब दा झंडा लहराया। ढाई सौ साल बाद साडे गढ़शंकर के भलवान वघेल सिंह ने निशान साहिब चढ़ाया। तो वघेल सिंह उसमें हाजी हाजी कहते है। इस वायरल वीडियो कलिप में सच्चाई की अभी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है। वघेल सिंह का मोवाईल बंद आ रहा है।
अकाली दल का उपाध्यक्ष रह चुका : वघेल सिंह गांव लल्लियां का सरपंच है और अकाली दल का उपाध्यक्ष रह चुका है। बरगाड़ी कांड के बाद अकाली दल को वघेल सिंह ने छोड़ दिया था। अपने गांव में यहां छिंझ मेला करवाते है और पहलवानों की सिखलाई के लिए अखाड़ा भी चला रहे है। गत करीब दो महीने से किसान अंदोलन में सगर्मी से जुडें है और कई बार सिंघू बार्डर पर जा चुके है। इस बार भी वह दिल्ली में किसान ट्रैकटर परेड के लिए गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

31 जुलाई को दिवंगत हुए हरसिमरन सिंह मुखोमाजरा का श्रद्धांजलि समारोह सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 31 जुलाई को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए मुखोमाजरा निवासी हरसिमरन सिंह का आज गाँव के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया जिस में पहले घर पर आरंभ किए गए श्री...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

लुधियाना , 11 नवंबर : पंजाब लार्ज स्केल इंडस्ट्रीज के पूर्व चेयरमैन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में पूरे स्टाफ ने समारोह में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ....
article-image
पंजाब

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अफसर के पक्ष में विरोध प्रदर्शन : राज्य में आज तहसीलदारों की हड़ताल

पंजाब भर में तहसीलदारों की ओर से बड़ी हड़ताल का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अरेस्ट तहसीलदार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते सभी...
Translate »
error: Content is protected !!