गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया

by
हलका विधायक ने किया चौक का उद्घाटन
गढ़शंकर :  गढ़शंकर इलाके के राजपूत बिरादरी की लंबे समय से मांग थी कि जिन शूरवीरों ने देश के लिए कुर्बानियां प्रदान की हैं तथा जिन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखा, उन शूरवीरों की कुर्बानी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। महाराणा प्रताह एक ऐसा योद्धा थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य का डट कर मुकाबला किया और अकबर जैसे राजा को युद्ध में हराया। जिनकी स्मृति में गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया। जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के हलका विधायक जयकिशन रौड़ी ने ज्योति प्रज्लवन एवं रीबन काट कर किया।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक को सुंदर तरीके से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय अपनी बहादुरी व वफादारी के लिए जाना जाता है और पंजाब के दोआबा इलाके में राजपूत बिरादरी की संख्या काफी अधिक है।
इस मौके पर राजपूत सभा एवं गढ़शंकर हलके के विभिन्न गांवों से राजपूत संगठन नेता एवं राजपूत करणी सेना द्वारा रोड मार्च का आयोजन करके महाराणा प्रताप को नमन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 9 नगर निगमों और 100 से अधिक नगर पालिकाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर लगा दी रोक

चंडीगढ़- पंजाब में शहरी निकाय चुनावों के संदर्भ में पंजाब सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से एक महत्वपूर्ण झटका लगा है। अदालत ने राज्य के नौ नगर निगमों और 100 से अधिक नगर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

साधा सचिन पायलट पर निशाना अशोक गहलोत ने : गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने वाली है। इसकी...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव...
Translate »
error: Content is protected !!