करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

by

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग के खिलाफ तो गुरवार को एक्शन हुआ, मगर इसकी कहानी यहां से शुरू नहीं हुई थी।

इस कहानी की शुरुआत पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR से हुई. एफआईआर में धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी के आरोप लगाए गए. आरोप लगाया गया कि सिलीगुड़ी के सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज टेलीग्राम चैनल और संदिग्ध बैंक अकाउंट्स के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का पैनल चला रहे थे. ED का दावा है कि अनुराग द्विवेदी इन अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

कैसे होता था पैसों का खेल?

ED अधिकारियों के अनुसार, अनुराग द्विवेदी प्रमोशनल वीडियो बनाता था. इसके बदले उसे हवाला ऑपरेटरों और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसा मिलता था. यह पैसा अनुराग की कंपनियों और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भेजा जाता, जिसका कोई जायज कानूनी आधार नहीं मिला.

ED ने अपनी कार्रवाई में क्या क्या जब्त किया?

गुरुवार 18 दिसंबर को ED की टीम ने उन्नाव और लखनऊ में अनुराग द्विवेदी और उसके करीबियों के कुल 9 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान अनुराग की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार जैसी 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं. एक अनुमान के मुताबिक इन चारों कार की कीमत 7 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है.

अनुराग का सामने आया दुबई कनेक्शन

अधिकारियों को ऐसे दस्तावेज मिले जिनसे पता चला कि अनुराग ने सट्टेबाजी से कमाए पैसों को हवाला के जरिए दुबई के रियल एस्टेट (जमीन-जायदाद) में निवेश किया है।

कौन है अनुराग द्विवेदी? … अनुराग एक मशहूर यूट्यूबर और ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर है. यूट्यूब पर 7+ मिलियन और इंस्टा पर उसके 2.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बड़े क्रिकेटरों और सोनू सूद जैसे फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं. अनुराग की जिंदगी में ग्लैमर का तड़का तब लगा जब बीते 22 नवंबर 2025 को उसने अपनी शादी का दुबई में की. चर्चा है कि उसने अपने रिश्तेदारों को हवाई जहाज से दुबई ले जाने और लाने का पूरा खर्च खुद उठाया था. ED के मुताबिक, वह फिलहाल दुबई में रह रहा है. जांच एजेंसी ने उसे कई बार पूछताछ के लिए समन भेजा लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री सेहत बीमा योजना के ई-हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान: राहुल चाबा

ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को ई कार्ड बनवाने का किया आह्वान कहा, लाभार्थी सरकारी व सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का करवा सकते हैं कैशलैस इलाज होशियारपुर, 21 अगस्त: अतिरिक्त...
article-image
पंजाब

Save Shivalik Save Mother Earth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 08 :On the occasion of World Environment Day, the environmental organization “Save Shivalik Save Mother Earth” organized a special awareness program to promote environmental conservation, tree plantation, and the reduction of plastic...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चंबा जिले में बस दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह चंबा जिले के पटवार वृत्त बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के समीप हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!