गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में यूपीएस नोटिफिकेशन की प्रतियां  जलाकर किया रोष प्रकट

by
गढ़शंकर, 4 फरवरी : गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के आह्वान पर आज गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में एनपीएस पीड़ित मुलाज़िमों तथा समर्थकों द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया गया।
                            पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के ब्लॉक गढ़शंकर अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, गवर्नमेंट टीचर यूनियन के ब्लॉक गढ़शंकर एक के अध्यक्ष पवन गोयल, ब्लॉक गढ़शंकर -2 के अध्यक्ष अश्वनी राणा के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट किया गया तथा नारेबाजी की गई। इस मौके जीटीयू के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी राणा तथा जीटीयू के जिला नेता नरेश कुमार भंमियां ने सरकार को चेतावनी दी यदि पंजाब सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करती तो सरकार खिलाफ तीखा संघर्ष आरंभ किया जाएगा और वादाखिलाफी का खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर परमिंदर पक्खोवाल, नरेश भंमियां, राज कुमार, हरदीप कुमार डघाम,
बलजीत बोड़ा,  दिलबाग मौजीपुर, जसविंदर सिंह, बलविंदर खानपुर, पुष्पा रानी, आरती चंदेल, मनजीत सिंह, हर्षवीर सिंह, नितिन सुमन, मनोज कुमार, नरेश कुमार, करनैल सिंह, जसवीर सिंह, राज रानी, सुमनदीप, कुलदीप कौर , राज कुमार, अर्शवीर सिंह, तथा विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों द्वारा रोष स्वरूप नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या स्मृति ईरानी से पीएम मोदी है गुस्सा : आंखों मे आंसू, जोड़ती रही हाथ लेकिन मोदी जी ने कर दिया इग्नोर

एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में आई और राजनीति में तमाम उतार चढाव देखने के बाद स्मृति ईरानी का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्मृति...
article-image
पंजाब

जो 29 एकड़ पंचायती जमीन मुक्त कराई, उस पर आप नेता का ही अवैध कब्जा था : बलियावाल

चंडीगढ़ ;  सिसवां में 29 एकड़  पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कैप्टन बिक्रमजीत सिंह आम आदमी पार्टी (आप) से चुनाव लड़ चुके हैं। यह खुलासा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला की जमानत पर सुनवाई दौरान सरकार को फटकार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे...
article-image
पंजाब , हरियाणा

केंद्र की उदासीनता पर तिवारी का तीखा हमला; कहा: मेट्रो के बिना 2036 तक चंडीगढ़ बन सकता है ‘ट्रैफिक का नरक’

बेकाबू ट्रैफिक चंडीगढ़ के भविष्य को अपंग कर सकता है: एम.पी चंडीगढ़ मेट्रो को रणनीतिक लाइफलाइन घोषित कर केंद्र 25,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दे: तिवारी नई दिल्ली/चंडीगढ़, 19 फ़रवरी : चंडीगढ़ से...
Translate »
error: Content is protected !!