जो 29 एकड़ पंचायती जमीन मुक्त कराई, उस पर आप नेता का ही अवैध कब्जा था : बलियावाल

by

चंडीगढ़ ;  सिसवां में 29 एकड़  पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कैप्टन बिक्रमजीत सिंह आम आदमी पार्टी (आप) से चुनाव लड़ चुके हैं। यह खुलासा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने जो 29 एकड़ पंचायती जमीन मुक्त कराई, उस पर आप नेता का ही अवैध कब्जा था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी भी सामने आई है। उनका कहना है कि वह जरूर आप नेता था लेकिन हम उसे पार्टी से निकाल चुके हैं। अब वह अकाली दल में शामिल हो चुका है।

आप के चीफ स्पोक्सपर्सन मालविंदर कंग ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह जरूर उनकी पार्टी से वर्ष 2017 में चुनाव लड़ा था।  पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इरादे स्पष्ट हैं। कोई भी व्यक्ति हमारी पार्टी का हो या दूसरी का। कोई अफसर, नेता या विधायक हो, जिसने पंजाब की लूट-खसूट की, उसे छोड़ना नहीं जाएगा।  बिक्रमजीत को पार्टी से पहले ही निकाला जा चुका है।

कैप्टन के पार्टी प्रवक्ता ने किया दावा :  पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि सिसवां के नजजदीक बहुकरोड़ी जमीन से कब्जा छुड़ाया गया। उस 29 एकड़ जमीन पर किसका कब्जा था?। कैप्टन बिक्रमजीत कौन है?। बलियावाल ने कहा कि कैप्टन बिक्रमजीत सिंह तरनतारन से संबंधित हैं। वह साल 2016 में आप शामिल हुए और खेमकरण सीट से आप के उम्मीदवार रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता : फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे...
article-image
पंजाब

Decision to Release Extra Water

Strong opposition to 8,500 cusecs water allotment to Haryana; Calls for political unity in Punjab Hoshiarpur/May 1 /Daljeet Ajnoha : Lok Sabha MP Dr. Raj Kumar Chabbewal has termed the Bhakra Beas Management Board’s...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में...
Translate »
error: Content is protected !!