गढ़शंकर-नंगल मार्ग बनाने की मांग को लेकर चक्का जाम 18 जून को: दर्शन सिंह मट्टू

by

गढ़शंकर :
गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग की खस्ता हालत और सरकार द्वारा सड़क बनाने की लगातार की जा रही अनदेखी के रोष स्वरूप विभिन्न संगठनों द्वारा 18 जून को इस मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
इस संबंध में ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कंडी संघर्ष कमेटी और कुल हिंद किसान सभा की मीटिंग दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू चौधरी अच्छर सिंह और कैप्टन करनैल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस मार्ग की खस्ता हालत के काम रोजाना हाल से हो रहे हैं। जिसमें लोग घायल हो रहे हैं और उनके वाहनों का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2022 को इस मार्ग की मियाद खत्म हो चुकी है। जिसके रोष स्वरूप 18 जून को नंगल रोड पर ट्रक जूनियर के नजदीक धरना प्रदर्शन करके चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द अगर इस मार्ग का निर्माण शुरू न किया गया तो इसके खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डीएवी कालेज फॉर गल्र्स का बी.एस.सी. (एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा गढ़शंकर|

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.एस.सी.(एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा। सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर उतीर्ण हुई। कालेज की छात्रा पिंकी ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला सफल बनाने के लिए दो राज्यों का प्रशासन एक मंच पर : मेले को सफल बनाने के लिए ऊना व होशियारपुर जिला प्रशासन ने किया मंथन

 माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान आने व जाने के लिए होंगे अलग-अलग रुट माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: राहुल चाबा  होशियारपुर, 02...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
Translate »
error: Content is protected !!