मास्टर मनदीप कुमार को सेवा निवृत्ति पर किया सम्मानित

by
गढ़शंकर, 28 अक्तूबर: मनदीप कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह बतौर सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर में तैनात थे। वह लंबी तथा बेदाग नौकरी पश्चात सेवा निवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस मौके स्मूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित समागम में विद्यार्थियों ने संस्कृत पेशकारी दी तथा श्री मनदीप कुमार के खुशहाल तथा स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी गई। समागम के मुख्यतिथि मनदीप कुमार तथा उनकी पत्नी साइंस अध्यापिका श्रीमती परमिंदर कौर को
स्कूल स्टाफ तथा आसपास के स्कूलों के अध्यापकों द्वारा सेवानिवृत्ति पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में प्रिंसिपल जगदीश कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां, मुख्याध्यापिका रेनू वाला सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों,  इंचार्ज जसविंदर सिंह सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर, भाई सरवन कुमार व भाभी हरभजन कौर, भाई अजय कुमार व भाभी बलजीत कौर, चाचा तीरथ राम रत्तू व चाची जसविंदर कौर, बहन ऊषा रानी पत्नी स्वर्गीय बलदेव राज के अलावा अध्यापक युनियन के नेता नरेश कुमार, राज कुमार,  बलवंत राम, श्याम सुंदर कपूर, मुकेश कुमार, संदीप कुमार बडेसरों, हरदीप कुमार आदि सहित  बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा रिश्तेदार उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा खन्ना का सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को दी बधाई

होशियारपुर 1 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित करने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई दी है। गौरतलब है कि पूर्व...
article-image
पंजाब

चोरों ने घर से लाखों के नगदी व गहने चुराए

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के पदराणा गांव में चोरों ने एक घर पर निशाना साधते हुए लाखो के गहने व नगदी चोरी कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह पुत्र मनसा...
article-image
पंजाब

सेशन जज की कोठी के बाहर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद

चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट में सेशन जज की कोठी के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे मिले हैं। पुलिस ने तुरंत इन पर काले रंग पोत दिया है। इससे पहले यहां पार्क की...
article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में नरेश कुमार स्कूल प्रभारी के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का...
Translate »
error: Content is protected !!