गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

by

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ जय पाल ने बताया कि एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज समुंदड़ा द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान टी पॉइंट जीटी रोड पनाम में शक होने पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-10-बीएन- 0640 को रोका जिसे एक मोना युवक चला रहा था। पूछताछ दौरान पाया के चालक का नाम हरप्रीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पनाम है। गाड़ी की तलाशी दौरान स्कॉर्पियो की डिग्गी में रखी पांच पेटी कुल 60 बोतलें पंजाब क्लब किंग व्हिस्की, 36 बोतलें संतरा मार्का तथा 11 बोतल देसी हाथ से निकाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने अपराधिक धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट तहत मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार किया है और स्कारपियो गाड़ी को कब्जे में लिया है। एसएचओ जय पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त दोषी यह शराब किससे खरीदता है और आगे किन-किन व्यक्तियों को बेचता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’…..राजनीतिक नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला 120 दिनों में लेना अनिवार्य …अधिसूचना जारी

चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व राजनेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’ में फैसला लेने का प्रावधान अधिसूचित कर दिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की...
article-image
पंजाब

2 दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला करवाया गया : बाबा रत्न सिंह धनोता

इस अवसर पर प्रमुख कलाकारों और कवालो की ओर से बाबा जी के चरणों में हाजरी लगवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित

रोहित जसवाल / एएम नाथ । ऊना : जिला ऊना की विभिन्न नगर पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत गगरेट, अंब, दौलतपुर चौक और टाहलीवाल में कई...
article-image
पंजाब

खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व...
Translate »
error: Content is protected !!