पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सत श्री अकाल दोआबा द्वारा माई भारत होशियारपुर के दिशा-निर्देश पर मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में “इक रुक्ख मां दे नाम“ कार्यक्रम के तहत पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें सरकारी कॉलेज होशियारपुर के सेवानिवृत्त एच.ओ.डी. प्रो. अजीत सिंह जब्बल, प्रिंसिपल रूपिंदर कौर और रंगकर्मी अशोक पुरी विशेष रूप से पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन सत श्री अकाल दोआबा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रमेश कुमार जी की देखरेख में किया गया।
“इक रुक्ख मां दे नाम“ पेंटिंग प्रतियोगिता में 8वीं, 9वीं और 10वीं के 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दो घंटे की इस पेंटिंग प्रतियोगिता में तैयार की गई पेंटिंगों को प्रो. अजीत सिंह जब्बल जी ने जांचते हुए 10वीं कक्षा की छात्रा ’चाहत’ की पेंटिंग को पहला स्थान, ’नंदिनी’ को दूसरा और 9वीं की छात्रा ’प्रेरणा’ को तीसरा स्थान दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. अजीत सिंह जब्बल ने सभी पेंटिंगों को महत्वपूर्ण बताते हुए 10वीं के रोहिणी सिंह और 9वीं के अमृत राजू, भारती सिंह, जैस्मीन, पुनीत कौर, संजना सभ्रवाल और 8वीं की सुखमणी की प्रशंसा करते हुए सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की आर्ट टीचर मिस मीना की भी अच्छी तैयारी करवाने के लिए सराहना की। कार्यक्रम के सम्मान समारोह में प्रो. अजीत जब्बल जी के साथ प्रिंसिपल रूपिंदर कौर, निर्देशक अशोक पुरी, संगीतकार विवेक साहनी, आर्ट टीचर मिस मीना और सत श्री अकाल दोआबा के अध्यक्ष रमेश कुमार ने अध्यक्षता की। पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चुने गए विद्यार्थियों के सम्मान के उपरांत मुख्य अतिथि प्रो. अजीत सिंह जब्बल, अशोक पुरी और प्रिंसिपल रूपिंदर कौर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रूपिंदर कौर ने सत श्री अकाल दोआबा और माई भारत होशियारपुर द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की उम्मीद जाहिर की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर प्रदर्शनी-कम-विधिक सेवा जागरूकता शिविर : सी. जे. एम अपराजिता जोशी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चलने के लिए किया प्रोत्साहित

होशियारपुर, 8 अगस्त: पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के सदस्य सचिव और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेअरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट : घटनास्थल को कर दिया गया पूरी तरह सील

जालंधर : बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर ढेर शाम को ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमॉक इतना तेज था की गूंज करीब एक...
article-image
पंजाब

130 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिक रहे सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर

चंडीगढ़ : पंजाब के बाजारों में बिकने वाले सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बाजारों में सबसे ज्यादा मिलावटी तेल बिक रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!