गढ़शंकर में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई…..तीन टिपर जब्त

by

गढ़शंकर: माइनिंग डिपार्टमेंट ने गढ़शंकर इलाके में रात 10 से 11 बजे के बीच रूटीन चेकिंग की। इस दौरान गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना जरुरी कागज़ात के मिनरल ले जा रहे तीन टिपर जब्त कर चालान काटे गए।
एसडीओ हरकंवल सिंह ने बताया कि जेई कम माइनिंग अफसर लवप्रीत सिंह की अगुआई में कल रात मिनरल ले जा रहे टिप्परों  की चेकिंग की जा रही थी।  इस दौरान टिप्पर  नंबर पीबी 10 जेयू 6387, पीबी 06 बीडी 9838 और पीबी10 जेडब्लू 2821  को पंजाब माइनर मिनरल रूल्स (पीएमएमआर) एक्ट, 2013 के नियम 74 और 75 के तहत चालान काटकर जब्त कर लिया गया।  जब्त किए गए तीनों टिपर गढ़शंकर ट्रक यूनियन में खड़े कर दिए गए हैं। इस बारे में पुलिस स्टेशन गढ़शंकर को भी सूचित कर दिया गया है। एसडीओ हरकंवल सिंह ने कहा कि गैर-कानूनी माइनिंग और मिनरल के गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
फोटो : जब्त किए टिप्परों के चलान काट कर चालकों को देते हुए जेई लवप्रीत सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ड्राइवर का ‘छाता चलाते बस’ वीडियो बना विधानसभा मुद्दा

जर्जर बसों पर उठे सवाल, विधायक डॉ. जनक राज ने कार्रवाई वापसी की मांग की भरमौर में बसों की कमी से बढ़ी परेशानी, रिपोर्ट तलब एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में हिमाचल रोड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 07 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज तीसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस और पंजा लड़ाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा परिसर, शिमला में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में धान की फसल को पानी लगाने से डर रहे किसान !!

नलकूप से पानी लगाने में लोगों के मन में भय सनोली : सनोली गाँव में नलकूप 19 मलुकपुर सिचांई योजना वनी किसानों के लिए श्राप कुछ महीने पहले इस योजना से गेहूं की दस...
Translate »
error: Content is protected !!