मुख्यमंत्री की ओर से किए 785 करोड़ 32 लाख की 37 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की मिंजर मेला समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता

वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ज़िला में विभिन्न परियोजनाओं पर 1500 करोड़ व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ऐतिहासिक चंबा चौगान में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों से संबंधित 785 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत की 37 विकासात्मक परियोजनाओं की पट्टिकाओं का अनावरण कर उनका विधिवत शिलान्यास तथा शुभारंभ किया।


उन्होंने इस दौरान मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का चंबा प्रवास खराब मौसम के चलते स्थगित हुआ है, तथा मुख्यमंत्री ने समापन समारोह की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आकांक्षी ज़िला चंबा की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए ज़िला में संचालित की जा रही विभिन्न विद्युत परियोजनाओं से अनुपातिक तौर पर राजस्व हिस्सा मिले।


कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा ज़िला में जारी विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 1500 करोड़ की धन राशि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत ज़िला में व्यय की गई है।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी में पात्रता के लिए आय सीमा को तीन लाख रुपये तक बढ़ाने के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लगभग 6 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण का भी उल्लेख अपने संबोधन में किया साथ में उन्होंने ये भी कहा कि ज़िला में टनल नेटवर्क का विस्तार सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
विधायक नीरज नैय्यर ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के सफल आयोजन को लेकर मेला आयोजन समिति तथा समस्त जिला वासियों को शुभकामनाएं दीं। नीरज नैय्यर ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत जारी विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चंबा से हेली टैक्सी सेवाओं को जल्द शुरू करने के लिए मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में निर्मित किए गए कला केंद्र के उन्नयन कार्यों के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग का आग्रह भी कियाl

·
अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, यशवंत खन्ना पूर्व प्रत्याशी चुराह, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विकास सूद, विद्युत देवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी में हुआ भव्य स्वागत

देश भर में हिंदु जाग गया, भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला गिरफ्तार, पति भी रडार पर : युवतियां भी खरीदने आ रही थी चिट्टा

मंडी :   हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रह हैं. मंडी जिले के बल्ह विधानसभा के टावां गांव में पुलिस ने एक घर में दबिश दी और 6 ग्राम चिट्टा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!