गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने फहराया तिरंगा

by

गढ़शंकर,16 अगस्त : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समागम में एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल ने शिरकत की और राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड का मुआयना किया और परेड से सलामी ली। इस मौके पर संबोधित करते हैं उन्होंने क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते आजादी प्राप्त करने में शहादत देने वाले योद्धाओं और शहीदों को याद किया। इस मौके पर सभी विभागों के उच्च अधिकारी तथा राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा स्टाफ ने शिरकत की। समागम दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति का कार्यक्रम पेश किया गया जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। समागम दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान डालने वाले विभिन्न शख्सियतों का सम्मान किया गया।
फोटो कैप्शन :
राष्ट्रीय तिरंगा फहराते समय एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल, साथ में डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धमाई में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशो पर एवं लेक्चरार मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीयू छात्रा स्नेहा की मौत मामले में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा…गाड़ी में उसने मुझसे…’

दिल्ली ।  दिल्ली विश्वविद्यालय की त्रिपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ की आत्महत्या का मामला अब थोड़ा-थोड़ा सुलझता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हत्या की...
article-image
पंजाब

16 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!