गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

by

गढ़शंकर। रेलवे विभाग द्वारा गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा केंद्र और पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलविंदर संघा ने कहा यह रास्ता संत बाबा सतनाम सिंह किला आनंदगढ़ साहिब द्वारा बनवाया गया था। उन्हींनों कहा कि विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा था कि हम सड़क को पक्का करके पनाम तक तैयार करेंगे। यह सिर्फ एक जुमला निकला और  अभी तक फिजिबिलिटी टेंडर की रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई। यह लोगों के साथ धोखा है।
उन्हींनों ने कहा कि पिछले समय के दौरान विकास मंच गढ़शंकर द्वारा अविनाश राय खन्ना जी को मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने विश्वास दिलाया था कि हम इस कच्चे रास्ते को बंद नहीं होने देंगे। विकास मंच गढ़शंकर ने पंजाब और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खोला गया और शहर बाईपास नहीं बनाया गया, तो हम संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर पार्षद दीपक कुमार , कृपाल पाला  पार्षद, चौधरी अचर सिंह, धर्मजीत सिंह राजा, हरिदेव, हरमेश कुमार, हरजिंदर सिंह, नरेश लाल, रवि रल्ह, तरसेम लाल, दविंदर सिंह, किशन सिंह, हेमराज सिंह, सोनू शर्मा, दीपक शर्मा उपस्थित थे।
फोटो : विकास मंच गढ़शंकर के पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब

किराना व्यापारी की बेरहमी से हत्या, शव को कार में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

बलाचौर।  पुलिस ने बलाचौर के सुजोवाल रोड पर स्थित खालसा फार्म के पास एक व्यक्ति की आधी जली हुई बॉडी बरामद की, जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी, साथ ही उसकी कार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से पससफ़ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी और पेंशनर चंडीगढ़ महा रैली के लिए रवाना

गढ़शंकर, 7 अगस्त: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (पी.एस.एस.एफ.), गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति तथा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को गढ़शंकर से सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों का जत्था...
Translate »
error: Content is protected !!