ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स 5 अगस्त से आर. सेटी में निःशुल्क होगा शुरू

by

होशियारपुर, 28 जुलाई :  जिला परिषद परिसर, सिविल लाइन्स, होशियारपुर में स्थित पी.एन.बी. आर. सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स 5 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक राजिंदर कुमार भाटिया ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड की एक प्रति, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की प्रतियां और एससी/बीपीएल प्रमाण पत्र, यदि कोई हो, तो 5 अगस्त तक संस्थान में जमा करके पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क है, जबकि संस्थान में दोपहर का भोजन व चाय बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करायी जाती है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और प्रशिक्षुओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01882-295880 या 9872759614, 9463284447, 8968846446 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा स्कालरशिप वितरित

गढ़शंकर :14 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के कामर्स/इकनॉमिक्स विभाग के अधीन बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा विभाग के जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्कालशिप प्रदान की गई। बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन जो कि एक रजिस्टर्ड संस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर…. इन सबमें से सबसे ज्यादा नशा किसमें होता ? पीने वाले भी नहीं जानते होंगे!  

दारू पीना तो जैसे अब आम हो गया है। दारू के कई प्रकार होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर हैं। हर प्रकार के अल्कोहल का शरीर पर अलग-अलग असर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की बुलाई अहम् बैठक

केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का खन्ना ने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान होशियारपुर 18 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की अहम् बैठक...
पंजाब

ओमान में पंजाब की लड़कियों का बुरा हाल : 18 घंटे काम और यौन शोषण का सामना

जालंधर :  विदेशों में नौकरी की तलाश में कई लोग गलत हाथों में फंस जाते हैं। हाल ही में ओमान से लौटने वाली कुछ लड़कियों ने अपनी भयानक अनुभव साझा किए हैं। इनका कहना...
Translate »
error: Content is protected !!