पठानकोट में सीएम पंजाब भगवंत मान ने 40 लाख लोगों के फोन में करवा दी टूं-टूं : सीएम मान ने कहा 1 ​सितंबर से दोबारा होगी लोगों के मोबाइलों पर टूं-टूं

by

पठानकोट : पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत प्रदेश की लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। पठानकोट के ब्लॉक धारकलां स्थित व्हाइट हाउस अस्पताल के मैदान में करवाए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। कईयों के बैंक खातों में तो यह सम्मान रा​शि पहुंच भी गई है। 18 वर्ष से अ​धिक आयु वाली एससी महिलाओं को 4500 रुपए और जनरल महिलाओं को 3000 रुपए तीन माह के मिलेंगे।

………………..
महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम: सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए हर वादे को एक-एक करके पूरा किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। यह राशि भले ही किसी को अमीर नहीं बनाती, लेकिन हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महिलाओं का अपना हक है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतें, बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक रस्मों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकेंगी।
……………..
भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पहचान ही अपने वादे निभाने की है। पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनके द्वारा पंजाब के लोगों से किए वादे हों या उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किए गए ऐलान, सरकार ने उन्हें एक-एक करके पूरा किया है। आम आदमी पार्टी वही वादा करती है, जिसे पूरा करने का दम रखती है और जो वादा कर देती है, उसे हर हालत में निभाती है।
…………….
पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को मिला योजना का लाभ

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। जिन महिलाओं ने बाद में आवेदन दिए हैं, उन्हें भी तीन महीने की बनती राशि मिलेगी। किसी भी लाभार्थी के साथ कोई बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की नीयत साफ है और लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाएं लगातार जारी रहेंगी। महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता उनकी आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवारों की भलाई में भी अहम भूमिका निभाएगी।
……………..
लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत

इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग से किए वादों को समय पर पूरा कर रही है और लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बटाला के विधायक शैरी कलसी, सुजानपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापक नेता हरमेश भाटिया को विभिन्न शख्सियतों द्वारा श्रद्धांजलियां भेेंट

गढ़शंकर : डीटीएफ के ब्लाक अध्यक्ष व मजदूर मुलाजम किसान अध्यापक के साथी हरमेश भाटिया नमित अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव में आयोजित की गई। हरमेश भाटिया गत दिनों इस संसार को अलविदा कर...
article-image
पंजाब

 जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में दाखिल होना मानव जीवन व वातावरण के लिए खतरनाक, जंगलों की तरफ बड़ रहें लोग और जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ:अमन

नंगल, भास्कर न्यूज-जंगली जानवर इस कड़ाके की सर्दी में भटकते हुए रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहे है और नहरों में गिर रहें है।  इसी के चलते एक सांबर भटकते हुए एमपी की कोठी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल : पंजाब की राजनीति में हलचल

नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने दिलाई BJP की सदस्यता, AAP पर साधा निशाना 2027 चुनाव से पहले BJP की बड़ी सेंध, भगवंत मान के परिवार तक पहुंची सियासी लड़ाई एएम नाथ। चंडीगढ़ :...
Translate »
error: Content is protected !!