विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने की शिरकत; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
गढ़शंकर। श्री वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गढ़शंकर में वाल्मीकि सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्वरूपों में सजे कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर हलका विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां , आम आदमी पार्टी के यूथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, आप के गढ़शंकर के संगठन प्रभारी चरणजीत चन्नी, एमसी हरप्रीत सिंह एडवोकेट, नगर कौंसिल अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़, ने शिरकत की।
इसके अलावा पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका, दर्शन सिंह मट्टू, कांग्रेस नेता जसबीर सिंह पुरखोवाल एवं कुलविंदर बिट्टू, भाजपा नेता रिंकू चांदपुरी, समाजसेवी हरवेल सिंह सैनी, दलजीत सिंह बैंस, बूटा सिंह पुरेवाल, हरजीत सिंह भातपुर और कुलविंदर संघा सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।
