मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

by

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8 श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हरियाणा में नूंह के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुआ। घायलों को नूंह मेडिकल कॉलेज लाया गया है। बस में महिलाओं और बच्चों सहित 60 से अधिक लोग सवार थे, जो पंजाब के निवासी थे।

स्थानीय लोगों ने बस में आग लगी देखी और उस वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The 35th annual Jagran of

HOSHIARPUR/DALJEET AJNOHA/MAY 25 :The 35th annual Jagran of Mahamai was organized by Mandir Mata Vaishno Devi Deep Colony Garhshankar under the supervision of Babu Ved Prakash Kripal, President. On this occasion, famous Punjabi singers...
article-image
पंजाब , समाचार

देश का पहला प्रदेश पंजाब… खंभा-मुक्त गांव, खेतों के ऊपर नहीं, अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।...
Translate »
error: Content is protected !!