दिन दिहाड़े बाईक सवार युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार औरत का पर्स झपटा

by

पर्स में 10 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा जरूरी कागजात थे- ऐक्टिवा का संतुलन बिगडऩे से सवार दंपति घायल-
गढ़शंकर: आज गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दिन दिहाड़े बाईक सवार दो युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार एक औरत का पर्स झपट लिया। जानकारी अनुसार आज सुबह 10 बजे के करीब राम लुभाया (60) पुत्र मेजर सिंह अपनी पत्नी सुखदेव कौर निवासी गणेशपुर थाना माहिलपुर अपनी ऐक्टिवा पर सवार होकर नवांशहर जा रहे थे। जब वे गांव सतनौर के समीप एक पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटर साइकिल सवार दो मोने युवकों ने सुखदेव कौर की बाजू में डाला पर्स झपट लिया और गढ़शंकर की और फरार हो गए। सुखदेव कौर अनुसार पर्स में 10 हजार रूपए की नकदी, एक रैडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा कुछ जरूरी कागजात थे। घटना दौरान ऐक्टिवा का संतुलत बिगडऩे के कारण राम लुभाया व उसकी पत्नी सुखदेव कौर गिरकर गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC आशिका जैन का बड़ा एक्शन: होशियारपुर में कई पाबंदियां लागू, प्रेगाबालिन से गोवंश ढुलाई तक पर रोक

होशियारपुर, 11 सितंबर। सतलुज ब्यास टाइम्स। जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियां लागू करने के...
article-image
पंजाब

गृह मंत्रालय द्वारा डॉ.साहिल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के राज भाषा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.धर्मपाल साहिल( होशियारपुर )को उनकी साहित्यक उपलब्धियों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध...
Translate »
error: Content is protected !!