गढ़शंकर सहित आनंदपुर साहिब क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ मोहाली में की बैठक :  आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल बनेगा

by
 गढ़शंकर की बी.एल.ओ जसविंदर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक ने किया सम्मानित ,  जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ग्रीन इलेक्शन का किया आह्वान
मोहाली/ एसबीएस नगर /गढ़शंकर, 17 मई :   लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने चुनाव आयोग की ओर से  ‘ग्रीन चुनाव’ करवाने के दिए नारे को जमीनी हकीकत में बदलने के उद्देश्य से आज मोहाली में संसदीय क्षेत्र के सभी जिला चुनाव अधिकारियों, जिला पुलिस प्रमुखों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रशिक्षण, टीमों की रवानगी और वापसी तथा गिनती के दौरान प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
 उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के ‘ग्रीन चुनाव’ संकल्प की रोशनी में हमारा नारा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रक्रिया होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से जहां राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, वहीं चुनाव व्यवस्था में लगे सरकारी अमले को भी इस ‘ग्रीन चुनाव’ अभियान का हिस्सा और दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि गढ़शंकर सहित आनंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आते सभी 9 विधानसभा क्षेत्र ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करेंगे।
जनरल चुनाव पर्यवेक्षक डॉ.  हीरा लाल ने विस्तार से बताते हुए कहा कि जब हम मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं तो हमें उस स्थान पर कचरा बिल्कुल नहीं फैलाना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसी प्रकार, जिस दिन मतदान दलों को डिस्पैच केंद्रों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाए और बाद में शाम को जब ई.वी.एम जमा की जाए, तब भी स्वच्छता का ध्यान रखा जाना चाहिए और ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ से गुरेज करें। मतदान केंद्रों पर ‘हरित चुनाव’ अभियान के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए पोलिंग पार्टियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों/जिला चुनाव अधिकारियों/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने मतदान के दिन सभी मतदान केंद्र केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के लिए न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके लिए विभिन्न प्रकार के पौधों की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि मतदान केंद्र पर वोट डालने आए मतदाता पोलिंग बूथ से मिले पौधे को अपने घर या खेत में लगाकर  लोकतंत्र का त्योहार मनाएं।
 इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत में योगदान देने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिसमें गढ़शंकर के बूथ नंबर 132 के बीएलओ जसविंदर सिंह भी शामिल थे (81.80 प्रतिशत) भी शामिल थे।
इसके बाद जनरल पर्यवेक्षक  डाॅ.  हीरा लाल, पुलिस पर्यवेक्षक संदीप गजानन दीवान, व्यय पर्यवेक्षक शिल्पी सिन्हा, रिटर्निंग अधिकारी आनंदपुर साहिब प्रीति यादव, जिला चुनाव अधिकारी एसएएस नगर आशिका जैन, जिला चुनाव अधिकारी एसबीएस नगर नवजोत पाल सिंह रंधावा, एसएसपी रोपड़ गुलनीत सिंह खुराना, एसएसपी एसएएस नगर डॉ. संदीप गर्ग, एसएसपी एस बीएस नगर डाॅ.  महताब सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी गढ़शंकर मेजर शिवराज सिंह बल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी होशियारपुर प्रीत कोहली के अलावा संसदीय क्षेत्र में आते नौ विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने जिला प्रशासनिक काम्प्लेक्स मोहाली में ‘ग्रीन चुनाव’ के संकल्प के तौर पर पौधे लगाए भी लगाए।
 इस अवसर पर जनरल पर्यवेक्षक ने घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्टीकर अभियान की भी शुरुआत की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बड़ा हादसा टला : तूड़ी से ओवरलोडेड ट्राली पलटी

नवांसहर। कस्बा राहों बस अड्‌डा के मुख्य चौंक में तूड़ी से ओवरलोडेड ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना रात्रि करीब साढ़े 11 बजे हुई, जिस कारण उस समय बाजार में यातायात नाममात्र था, नहीं...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव नियुक्त

दिल्ली : अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने...
article-image
पंजाब

Preserving Freedom is the Biggest

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : The Sabhyachar Sambhal Society organized a speech competition at Government Senior Secondary School, Mehilawali, on the theme “My Country, I Belong to My Country.” Addressing the event, Janda said that...
Translate »
error: Content is protected !!