तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने और 2029 पर ध्यान केंद्रित करने” के लिए धन्यवाद दिया है।
उन्होंने टंडन को यह भी “आश्वासन” दिया कि वह (तिवारी) 2029 और उसके बाद भी बने रहेंगे।
टंडन के इस सवाल का जवाब देते हुए कि तिवारी को चंडीगढ़ के लोगों को बताना चाहिए कि 2029 के बारे में उनकी क्या योजनाएँ हैं, जब अगली लोकसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं संजय टंडन को 2024 में हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने और 2029 के चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए धन्यवाद देता हूँ”।
तिवारी ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को यह गारंटी देते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करो, मैं चंडीगढ़ में ही रहूंगा, 2029 में भी और उसके बाद भी अपनी जन्मभूमि की सेवा करता रहूंगा और तब तक आप शायद अपना सामान पैक करके अमृतसर वापस चले गए होंगे, जहां आप पैदा हुए और जहां के आप हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यहां शहर के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में पूरे देश में रुझान है और चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।
उन्होंने कहा कि टंडन द्वारा यह स्वीकार करना इस कठोरता सच्चाई की पुष्टि है कि कि चार चरणों के चुनावों के बाद भाजपा इंडिया गठबंधन से बुरी तरह पिछड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए अब कोई रास्ता नहीं है और टंडन यह अच्छी तरह जानते हैं कि चंडीगढ़ अपवाद नहीं हो सकता और इसलिए उन्होंने इसे बहुत शालीनता से स्वीकार किया।
लेकचरारों को रेगुलर करना :  इससे पहले दिन में तिवारी ने लेकचरारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिन्होंने नियमितीकरण सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि नियमितीकरण पार्टी घोषणापत्र में सबसे शीर्ष एजेंडों में से एक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविदा और अस्थायी नियुक्तियों को खत्म कर रही है और सभी नियुक्तियां नियमित और पेंशन योग्य होंगी।
पुनर्वास कॉलोनियों का नियमितीकरण :  पुनर्वास कॉलोनियों के नियमितीकरण की लंबे समय से लंबित मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए, तिवारी ने निवासियों से सहमति जताते हुए कहा कि यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने इन कॉलोनियों के निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी कॉलोनियों का नियमितीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा।
ट्राई-सिटी कैब यूनियन की बैठक :  ट्राई-सिटी कैब यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी से उनके पैतृक घर पर मुलाकात की। यूनियन ने विभिन्न मांगों और मुद्दों को उठाया, जो लंबे समय से लंबित हैं।
तिवारी ने कहा कि कैब ऑपरेटर और ड्राइवर शहर के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी लंबित मुद्दों को तत्काल आधार पर संबोधित किया जाएगा, ताकि वे किसी भी तरफ से बिना किसी उत्पीड़न के काम कर सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 6 अक्तूबर को करवाया जाएगा/रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

*इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब

पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

बठिंडा : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HPU शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : अब अंकों से नहीं, साक्षात्कार के प्रदर्शन से होगा अंतिम चयन

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शिक्षक भर्ती नीति और कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी...
article-image
पंजाब

सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से टक्कर, एक घायल

गढ़शंकर, 27 फरवरी : गढ़शंकर-होशियारपुर सडक पर गांव गोलियां के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार के साथ टक्कर हो गई जिसमें कार चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!