गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के USA से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू : सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में है वॉन्टेड

by

फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनके आवास पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। सलमान के साथ उनके पर्सनल सुरक्षा गार्ड्स के अलावा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। हाल ही सलमान के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

बता दें कि अप्रैल माह में सलमान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर दी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ऊपर 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। अनमोल बिश्नोई के ऊपर सलमान खान के घर पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मकोका कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है,साथ ही विदेश में उसकी तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि वारंट के अलावा, पुलिस को प्रत्यर्पण प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए कोर्ट दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की आवश्यकता होती है। विशेष मकोका कोर्ट ने 16 अक्टूबर को उनके क्राइम ब्रांच की अर्जी को मंजूरी दे दी और पुलिस को जल्द ही दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्र सरकार को अनमोल बिश्नोई को एक्ट्राडिशन के लिए अर्जी भेज दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मामले की CBI जांच को सरकार तैयार : नहीं करेंगे अपील, किसी के पास है तथ्य तो CBI को दें, अनुशासनहीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई – सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री से हिमाचल के हितों के संदर्भ में बात की। उन्होंने कहा कि तुर्की के सेब की...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद मनीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर। महिंदवानी स्थित साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के संबंध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सांसद मनीष तिवारी को मांग पत्र दिया गया| सांसद श्री मनीष तिवारी ने मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल डलहौजी को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

CPS-1 खैरी की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल : सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के मुख्य चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स नीति पर विधायक डॉ. हंस राज ने उठाए सवाल …चम्बा-तीसा के युवाओं के हितों की पैरवी

चम्बा-तीसा के युवाओं को भर्ती में समान अवसर देने की उठाई मांग आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य और रोजगार सुरक्षा के लिए स्पष्ट नीति पर जोर आउटसोर्स व्यवस्था पर फिर गरमाया मुद्दा, हजारों कर्मचारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!