बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

by

 

एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है ही नहीं। ये गिर चुकी है , मुख्यमंत्री को कोई नैतिक अधिकार कुर्सी पर बैठने कर नहीं रह गया है। अपने ही विधायकों को उन्होंने चुन चुन कर प्रताड़ित किया। उन्हें समझ लेना चाहिए कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ चलना चाहती है। आपने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। यही जनता आपको अब सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार आयेंगे तो मोदी ही लेकिन कांग्रेस अध्यक्षा और निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के बार बार मना करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी मंत्री चुनाव लडने को तैयार हो गए हैं। उन्हें इस पर विचार कर लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि ये साजिश का शिकार हुए हैं। उन्होंने नाचन के चैलचौक में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए रोड शो के बाद विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल कांग्रेस नेता एक दूसरे को धक्का देने की कोशिश में लगे हुए हैं। पता नहीं क्या मजबूरी होगी कि इसी मंडी सीट से सांसद रही मां पहले जब इंकार कर चुकी है तो बेटा मंत्री पद छोड़कर दिल्ली जाने को बेकरार है। उन्होंने कहा कि ये मैं नहीं कह रहा ये इनके ही लोग बोलने लगे हैं कि मित्रों ने इनको आगे कर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विक्रमादित्य सिंह के प्रत्याशी बनने का स्वागत करता हूं वे आएं और चुनाव लड़ें। वे शिमला से उठकर मंडी आ रहे हैं जबकि हमारी प्रत्याशी मंडी की ही हैं।
इस मौके पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत ने ठीक सवाल विक्रमादित्य सिंह से उठाया है और अब वे मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की डाकिया बनकर ही काम करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी सोशल मीडिया पर तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब हकीकत में काम करने की बारी आती है तो कहते हैं कि वे कोई डाकिया नहीं है। उन्होंने डाकिये और प्रदेश के लोगों का अपमान किया है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पडेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश को जमकर मदद भेजी। आज प्रदेश में जो भी सडकें बन रही हैं वो केंद्र सरकार द्वारा नाबार्ड के तहत दी गई धनराशि से ही बन रही हैं। आज भी प्रदेश सरकार को जो भी मदद मिल रही है वो भी केंद्र सरकार की ही देन है। प्रदेश सरकार के पास तो इतना भी सामर्थ्य नहीं कि वे बरसात के कारण सड़कों पर गिरे मलबे को भी हटा सके। आज भी बहुत सी सड़कों पर बरसात का मलबा वैसे ही गिरा हुआ है और विक्रमादित्य सिंह बातें नई सड़कें बनाने की कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी भी वे शिमला बैठकर लाइव कर रहे होंगे और सवाल हमारी प्रत्याशी के बाहरी होने पर उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल की बेटी है जिसने फिल्म जगत में अपनी मेहनत से नाम कमाया है। कुछ लोगों की गलत फहमी को भी दूर करने का वक्त आ गया है। वे नहीं चाहते कि दूसरा कोई यहां से जीत जाए। ये लोकतंत्र है कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। सांसद मंडी की है और कहां बैठती है इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन जो सवाल उठा रहे हैं उनको जवाब देने का मौका आया है कि आपने मंडी के लिए क्या किया। शिवधाम का काम क्यों रोका, क्यों प्रदेश की दूसरी यूनिवर्सिटी का दायरा घटाकर उसको बंद करने की साजिश हो रही है। सांसद प्रतिभा सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने तब क्यों नहीं आवाज उठाई। आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र छोड़कर मंडी से चुनाव लडने चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सुक्खू सरकार ने सैंकड़ों संस्थान मंडी संसदीय क्षेत्र के बंद किए तो तब क्यों नहीं आवाज उठाई और क्या कारण रहे कि आपको इस सरकार के खिलाफ़ रोते हुए प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी और क्या कारण रहे कि आपको फिर उन्हीं की हां में हां मिलाते हुए मां के न करने के बाबजूद चुनाव लडना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने की ठान चुकी है और कांग्रेस के झूठे वायदों में नहीं आने वाली है। अब जब चुनाव शुरू हो चुके हैं तो महिलाओं के लिए 1500-1500 देने के फार्म भरने के लिए इतनी छटपटाहट क्यों हो रही है। जनता समझ चुकी है कि ये सिर्फ़ वोट हासिल करने के लिए फार्म भरने को कह रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई...
article-image
पंजाब

Keval Krishan Takes Charge as

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan 17 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar extended his heartfelt congratulations to Keval Krishan for being appointed as the Head of Programs at Doordarshan Kendra Jalandhar. Recognizing Keval Krishan’s exemplary...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

अर्की  : ज़िला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!