गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर अलग अलग किए मामला दर्ज : एक युवक के खिलाफ पहले भी आठ मामले दर्ज

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस ने गांव बारापुर के दो युवकों को अलग अलग जगह से 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक के खिलाफ पहले भी 6 एनडीपीएस के, एक बलात्कार का और एक हत्या के प्रयास का गढ़शंकर पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घटा निकट हनुमान मंदिर , कोट के पास से प्रदीप सिंह जरनैल सिंह को बिना मार्के के  32 नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर लिया है।  एक अन्य मामले में एएसआई रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी साथ गांव बारापुर के एरिया में से हरविंदर सिंह उर्फ़ काला पुत्र निर्मल सिंह को बिना मार्के की 40 गोलियों सहित ग्रिफ्तार किया है।  दोनों के खिलाफ दो अलग अलग मामले एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज किए गए है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया हरविंदर सिंह काला के खिलाफ पहले भी गढ़शंकर पुलिस थाने में 2014 में धारा 376 ,506 आईपीसी , 2014 में धारा 307 आईपीसी व अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज है।  इसके इलावा एनडीपीएस एक्ट तहत एक 2017 में , एक 2022 में , तीन 2023 में और एक 2025 में दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हुई उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों की बैठक : सांसद मनीष तिवारी की ओर से पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने रखी हल्के की समस्याएं

चंडीगढ़, 16 नवंबर: उत्तर रेलवे की ओर से अंबाला और फिरोजपुर मंडलों से जुड़े राज्यों के सांसदों की एक बैठक चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में रखी गई, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नगर कौंसिल में सर्वसमिति से हुए चुनाव में त्रिभंक दत्त ऐरी को अध्यक्ष व सोम नाथ बंगड़ को बरिष्ठ उपाध्यक्ष व बिमला देवी वनी उपाध्यक्ष

भाजपा आऊट अकाली दल बादल नुकरे  बसपा इन गांव चक्क सिंघा के सरपंच कुलदीप सिंह ढिल्लों व भज्जलां के सरपंच रजिंद्र सिंह का पर्स चोरी गढ़शंकर   : गढ़शंकर नगर कौंसिल अध्यक्ष, बरिष्ठ उपाध्यक्ष व...
article-image
पंजाब

खतरनाक है खालिस्तानी आंदोलन को फिर जीवित करना : हाईकोर्ट ने कर दी अहम टिप्पणी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा देने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस व्यक्ति के ऊपर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने और सोशल मीडिया पर...
Translate »
error: Content is protected !!