21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

by

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है कि पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि, कंगना रनौत जब इंडस्ट्री में आई थीं तो काफी समय तक वह आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशेप में थीं।

कंगना रनौत ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को मीडिया से छुपाया नहीं है। उन्होंने हमेशा ही इनके बारे में खुलकर बात की। जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो उनकी पहली मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई थी और दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। जबकि एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा हैं। दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था।

जब कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का ब्रेकअप हुआ तो एक्टर ने उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। आदित्य ने बताया था कि जब वह पहली बार कंगना से मिले थे तो उनके पास एक पैसा नहीं था। ‘मुंबई मिरर’ से बात करते हुए आदित्य ने कहा था, ‘मैंने उन्हें पहली बार सड़क पर देखा था। वो नर्वस ब्रेकडाउन के मुहाने पर खड़ी थीं। वो दिन 27 जून 2004 का था। जबरदस्त बारिश हो रही थी और वो तरबतर होकर एक लड़के के साथ एक बाइक पर बैठी थीं।’

आदित्य ने आगे कहा कि, शुरू में वह मुझसे बहुत ही एक्साइटेड होकर मिलने आई थी। उस वक्त मेरे दोस्त ने मुझे उनकी मदद करने को कहा था। इसके बाद कंगना ने मुझे लगातार कॉल करने लगी थी। शुरुआत में मुझे ऐसा लगा कि वह गांव की भोली-भाली लड़की थीं, जिसकी वजह से मैं उनके प्यार में पड़ गया था।’ आदित्य ने बताया कि उस दौरान कंगना के पास रहने के लिए घर भी नहीं था और लगभग तीन साल तक दोनों पति-पत्नी की तरह एक दोस्त के घर पर रहे थे। इतना ही नहीं वह जो नंबर यूज कर रहे थी वह भी आदित्य के नाम का था। वहीं कंगना ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उन्हें प्रताड़ित करते थे और एक कमरे में बंद रखते थे। यहां तक कि कंगना ने मारपीट का भी आरोप लगाया था जिसकी वजह से उन्होंने आदित्य संग रिश्ता खत्म कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे चलेगा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता अभियान। सभी नागरिकों – संस्थाओं से राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर ,28सितम्बर : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एक अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर का एक विशेष स्वच्छत्ता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी गावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
article-image
पंजाब

बाबा बकाला में रखड़ पुनिया पर सजा सियासी मंच, अकाली दल वारिस पंजाब दे का बड़ा ऐलान …..‘बादल परिवार को हराना मुख्य लक्ष्य : मजीठिया ने भी सरकार पर साधा निशाना

बाबा बकाला। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रखड़ पुनिया के मौके पर बाबा बकाला में सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। मेले के दौरान आयोजित अलग-अलग राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने आगामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ मांगे वित्त आयोग से डिप्टी स्पीकर आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने के लिए

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपाध्यक्ष आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष को दिया है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा....
Translate »
error: Content is protected !!