पंजाब के ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा : मिलेगा 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस

by

20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान, 34,604 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; दिसंबर 2026 से पांच किस्तों में होगी वसूली

जालंधर। पंजाब सरकार राज्य के चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों को दिवाली से पहले आर्थिक राहत देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में सरकार पात्र कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस देने जा रही है। इस पहल से कर्मचारियों को दिवाली के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्चों में मदद मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य के लगभग 34,604 ग्रुप-डी कर्मचारी इस सुविधा के पात्र होंगे। हालांकि, यदि सभी पात्र कर्मचारी एडवांस लेने का विकल्प चुनते हैं, तो कुल संभावित राशि करीब 34.60 करोड़ रुपये बनती है।

6 नवंबर तक निकलवानी होगी राशि

जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार होने के मद्देनजर कर्मचारियों को 6 नवंबर 2026 तक खजाने से एडवांस राशि निकलवाने की अनुमति दी गई है, ताकि वे समय रहते त्योहार की तैयारियां कर सकें।

दिसंबर से शुरू होगी किस्तों में कटौती

सरकार की ओर से दिए जाने वाले 10,000 रुपये के ब्याज मुक्त एडवांस की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। इसके तहत दिसंबर 2026 के वेतन से कटौती शुरू होगी। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होगी।

इस पहल का उद्देश्य ग्रुप-डी कर्मचारियों को त्योहार के समय अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना ब्याज के एडवांस लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड काटने के विरोध में सी. पी. आई. एम. 30 जून को करेगी धरना प्रदर्शन : गुरनेक भजल।

गढ़शंकर : सीपीआईएम के जिला महासचिव व राज्य सचिव गुरनेक सिंह भजल व महिंदर कुमार बद्दोआन जिला सचिव ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बगैर किसी जांच...
article-image
पंजाब

शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं: दीवान

श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट और कंप्यूटर सेंटर द्वारा विद्यार्थियों को डिग्रियां/प्रमाण पत्र वितरित लुधियाना, 5 जुलाई: श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के संरक्षण में कंप्यूटर सेंटर में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
Translate »
error: Content is protected !!