गढ़शंकर हलके को पहली बार प्राप्त हुआ यह सम्मान : जय किशन सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने से सभी वर्ग के लोगों में उत्साह

by

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहुत प्रभावशाली तरीके से पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद करने वाले विधानसभा गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी को आज विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बनाए जाने से सभी वर्ग के लोगों में उत्साह बढ़ा है।
इस बारे में बातचीत करते हुए सरपंच बलदीप सिंह ने कहा कि रोड़ी ने सच व इंसाफ की राजनीति की है। जिस करके रोड़ी की पंजाब की विधानसभा में एक अलग पहचान है। बेशक विरोधी भी क्यों न हों, सभी रोड़ी की कार्यकुशलता से प्रभावित हैं।
इस बारे में बोलते हुए परमिन्द्र सिंह महिलपुरी ने कहा कि विधानसभा हलका गढ़शंकर को कभी भी कोई सियासी पद किसी भी पार्टी ने प्रदान नहीं किया। बेशक विधायक दो बार एमएलए सत्ता पक्ष के भी बने पर आम आदमी पार्टी ने स. रोड़ी को डिप्टी स्पीकर बना कर इलाके के साथ इंसाफ किया है।
इस मौके पर पार्षद हरिन्द्र सिंह व आप नेता ने कहा कि बहुत ही सख्त मशक्कत से इस मुकाम पर रोड़ी का पहुंचना उनके कंडी इलाके खास करके एक पिछड़े वर्ग से आम आदमी पार्टी ने डिप्टी स्पीकर सर्वसम्मति से बना कर इंसाफ किया है।
इस बारे में बातचीत करते हुए रोड़ी के बीत इलाके के बहुत करीबी चौधरी संजय चेची पिपली वाला ने कहा कि गढ़शंकर हलके के साथ-साथ खास करके ईमानदार गुज्र्जर बिरादरी के लिए किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा आजादी के बाद पहली बार सम्मानजनक पद प्रदान करके सीएम भगवंत मान ने यह साबत कर दिया है कि आम लोगों के घरों के सदस्य भी बड़े पदों पर बैठ कर आम जनता की आवाज आप पार्टी में बनेंगे।
अन्यों के अलावा हरिन्द्र सिंह मान, हरकमलप्रीत सिंह, गगनवीर सिंह, नेका खाबड़ा, जसप्रीत फिलोरा, वीर सिंह सरपंच, मोहिन्द्रपाल नंगलां, मास्टर रवनीत विंजो व गुरदयाल भनोट ने स. रोड़ी की नियुक्ति को लेकर आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, इसके साथ ही उन्होंने समूचे सदन के मैंबरों द्वारा सर्वसम्मति से इस लिए गए फैसले की तारीफ की।
जब इस बारे में जय किशन सिंह रोड़ी डिप्टी स्पीकर विधानसभा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सदन के मैंबर्स द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वाह वह पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष आभार भी व्यक्त किया।
इस प्राप्ति हेतु बलाचौर हलके के स. जसवीर सिंह गढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष बसपा पंजाब, पूर्व विधायक चौधरी दर्शनलाल मंगूपुर, भाजपा के एडवोकेट राजविन्द्र सिंह लक्की, कामरेड महा सिंह रोड़ी, बीबा सुनीता चौधरी अकाली दल जिला अध्यक्ष, चौधरी विमल कुमार, सतनाम सिंह जलालपुर, सेठी उधनवाल, हीरा खेपड़ जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने रोड़ी को डिप्टी स्पीकर बनने पर बधाई दी। उक्त जानकारी प्रेस को डिप्टी स्पीकर के सियासी सलाहकार चरणजीत सिंह चन्ने ने दी।

फोटो :  जय किशन रोड़ी डिप्टी स्पीकर बनने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलते हुए एवं साथ उपस्थित वित्त मंत्री हरपाल चीमा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Padma Shri Jatinder Singh Shanty

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 20 : Padma Shri Jatinder Singh Shanty, member of the Punjab State and Union Territory Human Rights Commission, Chandigarh, conducted an impromptu inspection of Mahilpur police station while en route...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म...
article-image
पंजाब

ट्रक और टिप्पर की टक्कर में दो घायल।

गढ़शंकर : गढ़शंकर में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे सिलंडर से भरा ट्रक चंडीगढ़ चौक पर एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित कर दिया न्योता*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया* एएम नाथ/ रोहित जसवाल। ऊना, 15 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!