पंजाब के टैक्सी चालक ने होटल में की दोस्त की गला घोंटकर हत्या

by

दिल्ली :  पंजाब के एक टैक्सी चालक ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक होटल में अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे की मूल वजह पैसों का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को ​करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पंजाब के रूप नगर जिले के रहने वाले मंदीप सिंह (32) को शुक्रवार रात दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया गया।आरोपी मंदीप के पास से मृतक दोस्त की पीड़ित की कार, पर्स और कपड़े बरामद किए हैं।

बाथरूम में मिला रोहित का शव :   दिल्ली पुलिस उपायुक्त दक्षिण-पश्चिम रोहित मीणा ने बताया कि मरने वाले की पहचान रोहित (28) के तौर पर की गई है। रोहित का शव गुरुवार (पांच जुलाई) को होटल के कर्मचारियों ने कमरे के बाथरूम में देखा था।  डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रोहित और मंदीप चार जुलाई को रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर कार से उनके होटल पहुंचे थे. और करीब तीन बजकर 20 मिनट पर मंदीप होटल से निकल गया। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे में गए तो उन्हें रोहित का शव बाथरूम में मिला।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले के मुख्य संदिग्ध मंदीप का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि तकनीकी आधार पर टीम ने चंडीगढ़ में भी छापेमारी की और आरोपी के पासपोर्ट धारक होने के कारण आव्रजन अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया।

होटल में ठहरने का इसलिए लिया फैसला :  डीसीपी के अनुसार रोहित और मंदीप एक यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए पंजाब से यहां पहुंचे थे।  उन्होंने बताया कि वे थके हुए थे, इसलिए उन्होंने यहां एक होटल में रात बिताने का फैसला किया।

उधार के पैसों को लेकर हुई थी बहस :   दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक ठहरने के दौरान रोहित और मंदीप उधार के पैसों को लेकर बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के बाद मंदीप ने बाथरूम में रोहित का गला घोंट दिया और उसकी कार, पर्स तथा कपड़े लेकर भाग गया। डीसीपी ने बताया कि मंदीप ने रोहित के एटीएम कार्ड से कुछ पैसे निकाले हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने...
पंजाब

बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The University School of Fashion, Beauty and Lifestyle Design at Rayat Bahra Professional University hosted a grand event titled “Fashionista-2026.” During the event, students showcased their creativity and style by presenting...
Translate »
error: Content is protected !!