डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी और उनकी पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की वे सराहना करती हैं। यह राहत सामग्री टांडा के गांव मियाणी, जहां सरकारी स्कूल में बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा रखा गया है, वहां रोजमर्रा की जरूरत के अनुसार राशन, तिरपाल, रेनकोट, नहाने और कपड़े धोने के साबुन, सर्फ, कछुआ छाप, खाने-पीने के लिए जूस, बिस्किट आदि प्रदान किए गए। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए सेरेलैक भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद पूरी टीम राहत सामग्री लेकर दसूहा, मुकेरियां और तलवाड़ा के गांव चकड़ा मां के एक मंदिर में जाकर शरणार्थी कैंप में प्रशासन द्वारा रखे गए कई परिवारों को जरूरत का सारा सामान उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय पूरे पंजाब के लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि अपने घरों से बेघर हो चुके इन लोगों को कुछ राहत दी जा सके। इस अवसर पर एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी, मंगेश सूद सचिव रेड क्रॉस जिला होशियारपुर, एडवोकेट प्रिंस प्रीत जीत सिंह बासी, तरुण चुग एमडी कैरियर क्रेटर मोहाली, प्रदीप सिंह बैदवान, प्रीत करनदीप सिंह बासी, एडवोकेट अर्श चौधरी, एडवोकेट रोहित गर्ग, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह सिद्धू, कुलदीप सिंह सहोड़ा, रुपिंदर सिंह खरड़, महेश, लकी पहलवान, जसबीर सिंह जस्सी और अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में नया सत्र शुरू – सीमित सीटों पर प्रवेश जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई है और...
article-image
पंजाब

रेप केस में आया नाम, पुलिस हिरासत से भागा : अव ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचा AAP विधायक ? पंजाब में मचा सियासी तूफान

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. जहां, आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!