भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और हल्की से तेज बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि घरों में ही रहें. बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें।

12 अगस्त तक हिमाचल के इन इलाकों में बारिश
हिमाचल की राजधानी शिमला में बीते 24 घंटे से लगातार बरसात जारी है. यह हाल अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है. वहीं, कांगड़ा, उना, सिरमौर आदि जिलो में भी 12 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मंडी में कुदरत की तबाही जारी
हिमाचल प्रदेश के लिए मानसून सीजन इस बार आफत बनकर आया है. मानसून की शुरुआत से भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एक बार फिर से मंडी जिले के पनारसा गांव के चुभलू और राहड़ी नाले में अचानक से भंयकर बाढ़ आ गई।

ऐसे में परानसा की पहाड़ियों पर फ्लैश फ्लड की आशंका जताई जा रही है. वहीं, मंडी पंडोह मार्ग में भारी बारिश के कारण फिर 9 मील सड़क पर भारी मलबा आ गया, जिसकी वजह से गाड़ी मलबे में फंस गई. काफी देर बाद गाड़ी को मलबे से बाहर निकाला गया.

गाड़ी में मौजूद सभी लोग सुरक्षित
मलबे से बाहर निकालने के लिए स्थानीय युवक महेश आगे आया. महेश के जज़्बे को लोग सलाम कर रहे हैं, क्योंकि अगर वह नहीं होता तो शायद गाड़ी को और उसमें सवार लोगों को बचा पाना मुश्किल होता. वाहन चालक की सहायता कर गाड़ी को मलबे से बाहर सुरक्षित निकलवाया गया. फिलहाल, सभी सुरक्षित हैं।

लगातार हो रही बारिश से डरे लोग
बता दें कि मंडी जिला के औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाला पनारसा गांव के दो नालों में आई भयंकर बाढ़ के कारण पूरा क्षेत्र पानी से लबालब हो गया है. राहत की खबर है कि अभी तक किसी भी तरह के बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोग सहम गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड-19 महामारी: 292 परिवारों को मुहैया करवाई करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया सहायता: अपनीत रियात

कोविड कारण हुई मौत पर सरकार द्वारा दी जा रही है 50 हजार रुपये की एक्सग्रेशिया सहूलत एसजीएमज़ को प्राथना पत्रों की जल्द पड़ताल करने के दिए निर्देश होशियारपुर 10 दिसंबर। जिलाधीश श्रीमती अपनीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 मई को अमलैहड़ में लगेगा एक दिवसीय रेड क्रॉस मेलाः डीसी

ऊना,20 अप्रैल: गगरेट उपमंडल के अंतर्गत अमलैहड़ में 8 मई को एक दिवसीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मेले के आयोजन के संबंध में...
article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कर रहे हैं  अथक प्रयास

गढ़शंकर : विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में पीने के साफ पानी की समस्या, लिंक रोड, विभिन्न विभागों में आम लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आज...
Translate »
error: Content is protected !!