कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में देरी से नुकसान होगा .. चुनावों पर पड़ सकता है असर : कुलदीप राठौर

by

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी हिमाचल प्रदेश में शीघ्र कांग्रेस संगठन के गठन की आवश्यकता जताई है।

राठौर ने शनिवार को शिमला में कहा कि संगठन के गठन में हो रही देरी से पार्टी को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में संगठन का अभाव इन चुनावों में भी पार्टी की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कांग्रेस हाई कमान का विशेषाधिकार है और इस संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी राय भी पार्टी नेतृत्व को भेज दी है।

राठौर ने कहा, कौन पार्टी अध्यक्ष बनेगा, यह निर्णय हाई कमान का होता है, लेकिन यह काम अब शीघ्र होना चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत होकर चुनावी तैयारी कर सके।

इसके साथ ही राठौर ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची में धांधली के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है। राठौर ने बिहार चुनाव में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई और मांग की कि चुनाव आयोग को इन मामलों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

विदेश नीति पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ वॉर छेड़ी है, जिसका सख्ती से जवाब देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को 50 फ़ीसदी के बजाय 100 फ़ीसदी आयात शुल्क लगाने पर विचार करना चाहिए। राठौर ने कहा कि किसी भी विकासशील देश पर इस तरह का दबाव बनाना उचित नहीं है और भारत को अपनी विदेश नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार : CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

एएम नाथ। जालंधर : पंजाब में लगातार सामने आ रहे धमाकों और ग्रेनेड हमलों के बीच जालंधर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

एएम नाथ। मंडी राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा, हिमाचल, युपी समेत 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश,

हिमाचल ने बिहार व हरियाणा ने राजस्थान को हराया बीबीएन, 21 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 80 पद : सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड गगरेट में भरे जाएंगे

ऊना, 25 अप्रैल – मैसर्ज़ सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड रामनगर औद्योगिक क्षेत्र गगरेट द्वारा हेल्पर(लोडिंग-अनलोडिंग व बन्डलिंग) के 80 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!