प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपय.. ..प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क : सीएम सुख्खू

by

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस पोस्ट कोड को सरकार ने प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया।

विधायक आशीष शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क शीघ्र लौटा दिया जाएगा। इन पदों को संबंधित विभागों से मांग पत्र दोबारा प्राप्त होने पर ही विज्ञापित किया जाएगा। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने फैसला लिया है कि जिन पोस्ट कोड को भंग कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापित किया गया था, उन पदों को वापस किया जाए और संबंधित विभाग अपना मांग पत्र नए सिरे से राज्य चयन आयोग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजें।

जो मांग पत्र विभिन्न विभागों से भंग कर्मचारी चयन आयोग को प्राप्त हुए थे, वह संबंधित विभागों को इस आशय के साथ वापस किए जाएं कि वे अपना मांग पत्र नए सिरे से राज्य चयन आयोग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजें। उन्होंने बताया कि राज्य चयन आयोग ने सात अगस्त को बैठक में सभी श्रेणियों के लिए 800 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया है। सीबीटी की ओर से परीक्षा करने के लिए संभावित लागत पूर्व निर्धारित शुल्क से काफी अधिक आने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस शुल्क को कम करने का कोई विचार नहीं है।

औट से लूहरी राजमार्ग किया जाएगा अपग्रेड : विक्रमादित्य
एनएच औट-लूहरी राष्ट्रीय राजमार्ग को अपग्रेड करने के संबंध में चार परियोजनाएं बनाई गई हैं। इन्हें स्वीकृति के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा गया है। औट से बंजार तक सड़क सुधार के लिए 3 करोड़ 48 लाख रुपये का प्राक्कलन केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस सड़क पर टारिंग की 8 करोड़ 62 लाख की डीपीआर राष्ट्रीय उच्च मार्ग मुख्य अभियंता की ओर से 24 जून, 2024 को केंद्र को भेजी है।

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपये
हिमाचल प्रदेश में 35,687 महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना में 1500-1500 रुपये का लाभ प्रदान कर दिया गया है। भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी, डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाओं को योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह प्राथमिकता और बजट उपलब्धता के आधार पर दिया गया है। बिलासपुर में 3254, मंडी में 3187, कुल्लू में 4283, सिरमौर में 4128, शिमला में 5249, किन्नौर में 309, सोलन में 591, कांगड़ा में 2233, हमीरपुर में 723, चंबा में 3279, लाहौल-स्पीति में 1171 और ऊना में 7280 महिलाओं को 18.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों को मांग पर देंगे खाली स्कूल भवन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बंद किए गए स्कूलों के भवनों के इस्तेमाल के बारे में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बंद किए गए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के भवन को अन्य विभागों, ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और शहरी स्थानीय निकायों को उनकी मांग अनुसार दिया जा सकता है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी।

इस वित्तीय वर्ष में निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 677 नई बसें : मुकेश
शिमला। परिवहन निगम के बेड़े में 3087 बसें उपलब्ध हैं। इसमें हिमसुता (वोल्वो) 98, हिम तरंग (ई-बसे) 110, हिममणी (डीलक्स) 30, हिम धारा (एसी आर्डिनरी) 50. सामान्य 2,799 बसें शामिल है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओ से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में इस वित्तीय वर्ष 677 नई बसों को शामिल किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की सेवा ही परम धर्म, विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का लक्ष्य : आर.एस. बाली

विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला-2026 के विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप में 350 लोगों का होगा निशुल्क ऑपरेशन एएम नाथ। नगरोटा , 30 जुलाई ।  लोगों की सेवा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद एसआईएस में भरे जाएंगे : 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर किए जाएंगे आयोजित

ऊना, 5 अगस्त – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने प्राइमरी स्कूल शलगा के भवन का किया लोकार्पण

पट्टा मेहलोग, 14 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गांव शलगा में आपदा से प्रभावित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 20 लाख रुपए की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!