2,000 रुपये के 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास

by

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास मौजूद हैं।
RBI ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ”19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. 30 नवंबर 2023 को यह घटकर 9,760 करोड़ रुपये रह गया.” RBI के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल नोट में से 97.26 प्रतिशत से अधिक अब वापस आ चुके हैं. बयान में कहा गया कि 2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

लोग देश भर में RBI के 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा करा सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं. लोग अपने 2,000 रुपये के नोट सीधे अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं।इन नोट को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी. बाद में यह समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ा दी गई. बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं।

इसके बाद आठ अक्टूबर से लोगों को RBI के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में समतुल्य राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया था। इस बीच 2,000 रुपये के नोट को बदलने/जमा करने के लिए RBI कार्यालयों में कामकाजी घंटों के दौरान कतारें देखी जा रही हैं।RBI के यह 19 कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा : मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा और...
article-image
पंजाब

सैलून में बाल कटवाने आए सरपंच के पेट में मारी 2 गोलियां : अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया, वहां उसकी मौत

 तरनतारन :   तरनतारन में रविवार सुबह 9 बजे सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।  अड्डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुलाड़ फार्म हाउस में बागवानी योजनाओं की समीक्षा ….मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक: केवल सिंह पठानिया

अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताने के दिए निर्देश एएम नाथ।  शाहपुर, 21 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में प्रातःकाल एक महत्वपूर्ण समीक्षा...
article-image
पंजाब

35 ग्राम हेरोइन व 225 नशे की गोलियां सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर , 15 सितंबर ) : थाना गढ़शंकार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन व 225 नशे की गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे...
Translate »
error: Content is protected !!