गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए किए गए हैं व्यापक प्रबंधः  आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा

by

होशियारपुर, 21 जनवरी: गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनज़र, आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों का दौरा भी किया।

बैठक में आई.जी. मीणा ने जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, सराय और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैग मार्च आयोजित किया जाए और नाइट डॉमिनेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, हॉट स्पॉट स्थानों की कड़ी निगरानी और कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के तहत चेकिंग करने के निर्देश भी दिए।

आई.जी. ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वाहनों की चेकिंग में सर्तकता बरती जाए और जिले में आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट नाकों पर चौबीसों घंटे चेकिंग सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। आई.जी. बाबू लाल मीणा ने पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और नागरिकों के सहयोग से इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए औऱ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जिले में की गई सुरक्षा व्यवस्था संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस के लिए जिले में 1200 पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि नाइट डॉमिनेशन के तहत रोजाना एस.पी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में नाके लगाए जा रहे हैं, जहां वाहनों और व्यक्तियों की बारीकि से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 11 इंटर स्टेट और 11 इंटर डिस्ट्रिक्ट नाकों पर शिफ्टों में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। बैठक के दौरान एस.पी (मुख्यालय) मनोज ठाकुर, एस.पी (डी) सर्बजीत सिंह, एस.पी (पी.बी.आई) मेजर सिंह, और एस.पी (ऑपरेशन) नवनीत कौर गिल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

खेड़ा में हुए टूर्नामेंट में संत बाबा भाग सिंह क्लब जब्बड बना 15वें दोआबा कप फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

अंडर-16 भार वर्ग में गांव भारटा और गांव ओपन वर्ग में गांव पंजोड को प्रथम स्थान मिला। होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : दोआबा स्पोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा 15वें दोआबा कप फुटबॉल टूर्नामेंट का...
article-image
पंजाब

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व अन्य, स्टे ऑर्डर कल तक के लिए सुरक्षित : निगम को ताला लगाने के आरोप में

लुधियाना  :    नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।  बता दें कि नगर निगम को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 1 इंजेक्शन, 13 साल तक रहें टेंशन फ्री ; अब पुरुषों के लिए आया गर्भ निरोधक इंजेक्शन

नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरुषों के लिए पहली भारतीय गर्भ निरोधक इंजेक्शन की खोज कर डाली है। इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के...
article-image
पंजाब

मेरा घर मेरे नाम : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने होशियारपुर जिले में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का किया शुभारंभ

– जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक पाने का मार्ग प्रशस्त हुआ – ड्रोन के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से दिया जाएगा अंजाम...
Translate »
error: Content is protected !!