‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मुफ्त कोचिंग ले रही छात्राओं के साथ डिप्टी कमिश्नर ने किया संवाद

by

होशियारपुर, 21 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रोग्राम अधिकारी के नेतृत्व में उदय अकादमी (ज्ञानम) के माध्यम से होशियारपुर जिले की 70 लड़कियों को एसएससी, यूपीएससी, आईबीपीएस, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जा रही है। आज डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कोचिंग ले रही इन छात्राओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किया और उनकी कोचिंग से संबंधित अनुभवों का फीडबैक लिया।

छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा मुफ्त कोचिंग शुरू करने की पहल की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे इस कोचिंग का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने अपने आईएएस बनने के अनुभव साझा किए और छात्राओं को अपने लक्ष्य ऊंचे रखने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सरकारी या निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें। यह कोचिंग कक्षाएं कुल 400 घंटे की होगी और दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चार महीने के लिए आयोजित की जा रही हैं। मुफ्त कोचिंग कक्षाओं के लिए गठित कमेटी द्वारा नियमित रूप से अकादमी का निरीक्षण किया जाता है और फीडबैक लिया जाता है। अकादमी के प्रभारी सिमरप्रीत सिंह ने बताया कि छात्राएं बिना किसी छुट्टी के नियमित कक्षाओं में भाग ले रही हैं और पूरे समर्पण के साथ परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनकी प्रगति को मापने के लिए साप्ताहिक मॉक टेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें छात्राओं के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

इस अवसर पर दया रानी सीडीपीओ होशियारपुर-2,  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, डीडीएफ जोया सिद्दीकी और परमिंदर कौर  भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਨੇ ਮਨਾਇਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਦਿਵਸ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਅਗਸਤ :ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਐਸ. ਏ. ਐਸ. ਨਗਰ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਸ. ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ-ਕਮ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਬਿਰਧ...
article-image
पंजाब

1 दिन, 4 मौतें और गांव में मातम : 2 युवाओं समेत पूर्व पंच की भी गई जान

परिजनों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण, सिर्फ एक मृतक का पोस्टमार्टम; मेडिकल जांच से ही साफ होगी असली वजह एएम नाथ। बठिंडा। बठिंडा के गांव कोट शमीर में बुधवार को एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौली जागरां हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 18 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने मौली जागरां में हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी ने कहा ‘अंकल अमरिंदर कूल’, कैप्टन बोले- रिश्ते कायम, राजनीति BJP के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा नेता बताते हुए उनकी तारीफ की थी। राहुल ने उन्हें सैन्य इतिहास का जानकार...
Translate »
error: Content is protected !!