गणित अभ्यास परीक्षा में 804 छात्रों ने लिया हिस्सा

by

ऊना 21 फरवरी: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत आज हरोली के 38 स्कूलों में गणित विषय के अध्याय 12, 14 व 15 के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि इस गणित अभ्यास परीक्षा हेतू 974 छात्रों में से 804 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।
विकास शर्मा ने बताया कि विज्ञान विषय के अध्याय 4, 11, 15 व 16 के लिए परीक्षा 23 फरवरी को उपमंडल के सभी राजकीय उच्च पाठशालाओं के साथ-साथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालों में प्रातः 10 बजे ली जाएगी। विज्ञान विषय परीक्षा के लिए विद्यार्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा तथा परीक्षा 50 अंकों की होगी।
एसडीएम विकास शर्मा ने कहा परीक्षाओं में टॉप 10 विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी अभ्यास परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र बच्चों से इस परीक्षा में भाग लेने व अध्यापकों से बच्चों को परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। विकास शर्मा ने कहा कि अभ्यास प्रशासन का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी हर संभव मदद करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा, चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

पिपलू मेला के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग ऊना : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में औद्योगिक क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र ॥ की मेजबानी की कमान विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

क्या विकास और जलवायु संकट के बीच सुरक्षित है हिमाचल? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल

एएम नाथ। l शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितम्बर 2025 को हिमाचल सरकार से राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय हालात से जुड़े सवालों पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया...
Translate »
error: Content is protected !!