14.70 करोड़ से बंगाणा अस्पताल, 3.73 करोड़ से थाना कलां में ओपीडी ब्लॉक बनने से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सुविधाएं

by

गत चार वर्षों में कुटलैहड़ में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
ऊना, 21 फरवरीः कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गत चार वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है। 12 फरवरी को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 14.70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बंगाणा अस्पताल के नए भवन तथा 3.73 करोड़ से थाना कलां अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक का शिलान्यास किया है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल होंगी। बंगाणा में बनने वाले अस्पताल के नए भवन से बंगाणा, कोहडरा, लठियाणी, हटली, जसाणा, पिपलू, जटेहड़ी, थथूं व तलमेहड़ा ग्राम पंचायतों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं थाना कलां सीएचसी के नए ओपीडी ब्लॉक बनने के बाद ग्राम पंचायत थाना कलां, छपरोह, टीहरा, खुरवाईं, जोगीपंगा, सनहाल, मंदली तथी बीहड़ू लाभान्वित होंगे। थाना कलां में 6.37 करोड़ रुपए की लागत से आईपीडी भवन का निर्माण भी जारी है, जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका कार्य मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहते हैं “पिछले चार वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। सिविल अस्पताल बंगाणा को अपग्रेड कर 50 बेड का बनाया गया है। थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा शुरू की गई है, जिसके जरिए पीजीआई चंडीगढ़ व एम्स बिलासुपर के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों को चिकिस्तीय सलाह दे रहे हैं। यही नहीं थाना कलां में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया है।”
लोगों को घर-द्वार पर बेहतर सेवाएं मिलें, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का कार्य पीएचसी स्तर तक ले जाया गया है। चमियाड़ी में 1.45 करोड़ रुपए की लागत से पीएचसी भवन तथा भरमौत में 21.92 लाख रुपए से स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं 36.93 लाख से चडोली उप स्वास्थ्य केंद्र तथा 27.16 लाख से मलांगड़ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। इसके अलावा हरोट, डीहर, त्यूड़ी व चताड़ा में नए स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। पीएचसी बसाल के नए भवन को बनाकर लोगों को समर्पित कर दिया गया है, जबकि चलोला पीएचसी मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धन के अभाव में कोई भी व्यक्ति इलाज के वंचित न रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत तथा राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना लागू की है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 6414 तथा हिमकेयर के तहत 5757 परिवारों को पंजीकरण किया गया है, जिससे उन्हें 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। उनके इलाज का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार जन सेवा के लिए वचनबद्धता के साथ काम कर रही है तथा संवेदनशीलता के साथ योजनाएं बनाकर धरातल पर लागू किया जा रहा ह, जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

एएम नाथ। नालागढ़ :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!