गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट : जिला प्रधान विजय प्रताप

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है। यह आत्म रक्षा और युद्ध कौशल का एक रूप है। गतका को एक खेल के रूप में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते है। इसके अलावा यह आत्म रक्षा का एक प्रभावी तरीका है। उक्त बात गतका एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान विजय प्रताप ने जिला स्तरीय गतका मुकाबले जो कि 26 जुलाई को करवाये जा रहे है को लेकर विचार चर्चा करने को लेकर बैठक के दौरान कही।
गतका फैडरेशन आफ इंडिया के नेतृत्व में पंजाब गतका एसोसिएशन के सहयोग से गतका एसोसिएशन जिला होशियारपुर द्वारा जिला स्तरीय गतका मुकाबले करवाने को लेकर गतका एसोसिएशन होशियारपुर की एक बैठक का आयोजन किया गया। मुकाबलों संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान विजय प्रताप ने बताया कि 26 जुलाई को लड़कों व लड़कियों के गत्तका मुकाबले लिटल फ्लावर पब्लिक सीनियर सैैकेंडरी स्कूल दसूहा में करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों के दौरान अंडर-11, अंडर 14, अंडर 17,अंडर 19, अंडर 22, अंडर-25 व अंडर 30 वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव बलराज सिंह,एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह, मैनेजर नवदीप सिंह विर्क, हरविंदर सिंह विक्की, डा. सुखदेव सिंह लंगरपुर, सुशील संधू, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/21 April /Daljeet Ajnoha Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026 at Chandigarh. During the event, an MoU was signed with the Board of Apprenticeship Training (BoAT), Northern Region, Kanpur, for...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!