श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदवी करने के आरोप में पकड़े व्यक्ति से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करे : पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर। गांव नुरपुर जट्टां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की एक व्यक्ति दुारा बेअदवी करने की घटना निंदनीय है। जिससे हर इंसाान को गहरा दुख हुया है। यह शब्द आज गांव नूरपुर जट्टां में पहुंच कर गांव वासियों से बातचीत करने के बाद पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे। उन्होंने प्रशासन से आग्राह किया कि इस तरह की दोबारा कोई घटना ना हो इसके लिए प्रशासन अवश्यक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व इस तरह की वेअदवी की घटनाओं को अंजाम देकर पंजाब का माहोल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे है। लेकिन पंजाबी इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर अपने धार्मिक ग्रंथों, धार्मिक स्थलों की बेअदवी किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं करेगें और एकजुट होकर ऐसे लोगो की मनसूबों को सफल नहीं होने देगें। उन्होंने कहा कि गांव नुरपुर जट्टां में श्री गय ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदवी करने वाले जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। उससे कड़ाई से पूछताछ कर पूरी साजिश का पता लगाया जाए और उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए कदम उठाए जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ….498A के दायरे पर कही बड़ी बात

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है. अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को केवल इसलिए कानून की सुरक्षा से बाहर नहीं...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर गुरमत समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा हरि सिंह कहारपुर की याद में सिख एजुकेशनल काउंसिल के अधीन चल रहे संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर द्वारा नए स्कूल सत्र के शुभारंभ के अवसर पर...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम गढ़शंकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

गढ़शंकर : देश की सेवा व रक्षा में अपने जीवन का अहम योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिक अपनी पेंशन संबंधित मांगों को लेकर सड़कों पर है और सरकार से वन रैंक वन पेंशन की...
Translate »
error: Content is protected !!