गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 03 दिसंबर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने देते हुए बताया कि संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए भाषा कला संस्कृति विभाग की ओर से नियमित तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गद्दी संस्कृति हिमाचल की अमूल्य विरासत है तथा इस संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहें, संस्कृति के माध्यम से ही संस्कारों का निर्माण होता है। इस अवसर पर वंशिका युवा कला मंच सुक्कड़ तथा धौलाधार सांस्कृतिक मंच बड़ोल ने लोक गीतों तथा लोक नृत्यों के माध्यम से सभी को आत्मविभोर कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी ने किया जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा  :   परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारीयों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री वापिस लौटे, दिल्ली जाएंगे 2 दिन बाद : इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल- लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशियों पर होगा विचार

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति बालाजी के दर्शनों के बाद हिमाचल लौट आए हैं। सोमवार शाम 6:00 बजे के बाद वह चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद सडक़ मार्ग के द्वारा शिमला...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम में कसरत करते-करते अचानक गिरे शिक्षक : सीसीटीवी में कैद हुई जिंदगी की आखिरी हलचल

घुमारवीं में कसरत के दौरान 50 वर्षीय विशाल कौंडल की मौत; घटना जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद, हार्ट अटैक की आशंका रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण : आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल

बिलासपुर ,फरवरी :   बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसो को रोकने के लिए आईटीआई बिलासपुर के कैंपस में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पुलिस कर्मियों, परिवहन विभाग,लोक निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!