गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

by
गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर
ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी आजीविका भेड़ व बकरी पालन से ही चलती है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, डीएफओ मृत्युंजय माधव, उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डॉ. सुरेश धीमान उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने वन विभाग को गद्दी समुदाय के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेंज अधिकारी जब भी गद्दी समुदाय को परमिट जारी करें, तो उसके पिछले पृष्ठ पर हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित करें। हेल्पलाइन नंबर में नजदीकी पुलिस थानों तथा वन विभाग के कार्यालयों के नंबर प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही परमिट की कॉपी पुलिस विभाग के साथ भी साझा की जाए। राघव शर्मा ने पशु पालन विभाग को भी पर्ची के पीछे इसी प्रकार से हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित करने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में सुरक्षा के लिए हथियार दिए जाने का भी प्रावधान है। ऐसे में सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि गद्दी समुदाय को हथियार रखने के लाइसेंस मिले, ताकि वह अपने पशु धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा वूल फेडरेशन के माध्यम से गद्दी समुदाय की भेड़ों व बकरियों का बीमा कराने पर भी विचार किया जाए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को गद्दी समुदाय की बकरी चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से किसी भी वारदात की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घिरथोली स्वास्थ्य उपकेंद्र लोगों को समर्पित : आमजन तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं:-किशोरी लाल* बैजनाथ , 29, जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौबीस कैरेट सोने जैसी खरी है मोदी की गारंटी: जयराम ठाकुर

मंडी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री, हमारा संकल्प पत्र मोदी की गारंटी से युक्त, कांग्रेस का घोषणापत्र मात्र झूठ का पुलिंदा एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप...
Translate »
error: Content is protected !!