गन्ने का दाम ₹10 प्रति क्विंटल बढ़ाया : पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 401 मिलेगा

by
अरुण दीवान : चंडीगढ़।  पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सोमवार को गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब पंजाब में किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 401 मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस खास मौके पर कहा कि पंजाब के किसानों को पूरे देश में सबसे ज्यादा दाम मिलेगा। पिछले साल भी मान सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था।
                  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में गन्ने का मूल्य 391 रुपये प्रति क्विंटल से 10 रुपये बढ़ाकर 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पंजाब सरकार अपने किसानों भाईयों की भलाई के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पूरे देश में गन्ने का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है, जिससे प्रदेश के किसानों को फायदा हो रहा है।
पंजाब के किसानों को अन्य राज्यों से ज्यादा दाम मिलेगा :  पंजाब के अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो पड़ोसी राज्य हरियाणा पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस साल गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य (एसएपी) 400 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं, केंद्र सरकार ने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एफआरपी) 340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिसका मतलब है कि निजी मिलें किसानों से 340 रुपये प्रति क्विंटल से कम दाम पर गन्ना नहीं खरीद सकतीं। केंद्र सरकार हर साल गन्ने के एफआरपी का निर्धारण करती है। उत्तर प्रदेश में यह 340-360 रुपये प्रति क्विंटल हैं। बिहार में गन्ने के दाम 300-360 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
पंजाब में 16 चीनी मिलें : बता दें कि पिछले साल दिसंबर में किसानों की मांग को मानते हुए मुख्यमंत्री मान ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया था कि पंजाब में कुल 16 चीनी मिलें हैं, जिनमें से 9 सरकारी हैं और 7 प्राइवेट है। कई राज्यों में चीनी मिलें बंद होने के कगार पर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों बनाया मंत्री : पंजाब में बीजेपी का सबसे बड़ा कोई चेहरा बन रहे रवनीत सिंह बिट्टू

लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। जिनमे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही 20 मंत्री चुनाव हार गए।  इन हारे हुए लोगों को पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रिमंडल में जगह न देकर...
article-image
पंजाब

‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबले जिले में 3 सितंबर से शुरु होंगे : कोमल मित्तल

नौजवानों को बढ़ चढ़ कर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 अगस्त तक पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन – खेल मुकाबलों में...
article-image
पंजाब

पटियाला में कूड़े के ढेर में मिले रॉकेट लॉन्चर : पुलिस ने इलाका किया सील

पटियाला : पटियाला में राजपुरा रोड पर एक स्कूल के नजदीक कूडे़ के ढेर से सात आठ रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे...
Translate »
error: Content is protected !!