आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने लाने के लिए कारगर साबित होगा सी-विजिल एप: अपनीत रियात

by

होशियारपुर, 04 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को सुचारु तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे स्टाफ की लगातार अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंक करवाई जा रही है ताकि चुनावों के दौरान किसी तरह की कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में आज ई.टी.पी.बी.एस, सी-विजिल, नामांकन भरने, वापिस लेने, चुनाव चिन्ह जारी करने, चुनाव के दिन प्रबंध, ई.वी.एम व वी.वी.पी.ए.टी संबंधी ट्रेनरों की ओर से चुनावी स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने लाने के लिए सी-विजिल एप एक कारगर साधन है।
जिला चुनाव अधिकारी ने ट्रेनिंग ले रहे चुनावी स्टाफ को पूरे उत्साह व समर्पण भावना से ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की ड्यूटी चुनाव प्रक्रिया के लिए बहुत अहम है, इस लिए चुनावी स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए और गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं।
एस.डी.एम. मुकेरियां नवनीत कौर बल ने इलैक्ट्रानिकिली ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ई.टी.पी.बी.एस) संबंधी ट्रेनिंग देते हुए प्रैक्टिकल तौर पर सभी को बारीकी से ई.टी.पी.बी.एस संबंधी प्रशिक्षण दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। सी-विजिल इंचार्ज ब्रजेश शर्मा ने सी-विजिल संबंधी ट्रेनिंग देते हुए बताया कि इस एप के माध्यम से कोई भी नागरिक चुनाव आचार संहिता के दौरान इस एप के द्वारा शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिसकी फ्लाइंग स्कवायड की ओर से आगे जांच की जाएगी और रिटर्निंग अधिकारी की जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होते ही इस पर कार्यवाही शुरु की जाएगी और 100 मिनटों के अंदर इसका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता अपनी पहचान नहीं बताना चाहता तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भारतीय निर्वाचन आयोग की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है।
एस.डी.एम. होशियारपुर शिवराज सिंह बल चुनावी स्टाफ को उम्मीदवार के नामांकन भरने, वापिस लेने व चुनाव चिन्ह जारी करने संबंधी चुनाव आयोग के निर्देशों से परिचित करवाया और निर्देशों का गंभीरता से पालन करने संबंधी हिदायत दी। उन्होंने इस दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां व हर छोटे से बड़े पहलू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस.डी.एम. गढ़शंकर अरविंद कुमार ने चुनाव के दिन के प्रबंधों व पोलिंग शुरु करने संबंधी आयोग की हिदायतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है और इस कार्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस लिए सभी चुनाव आयोग की इस संबंधी जारी हिदायतों को अच्छी तरह से समझे ताकि चुनाव सुचारु रुप से करवाए जा सकें।
एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर ने ई.वी.एम व वी.वी.पी.ए.टी,(वोटर वैरीफीएबल पेपर आडिट ट्रेल) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह छोटे जैसे प्रिंटर जैसी मशीन है, जो ई.वी.एम.(इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि वी.वी.पी.ए.टी. के माध्यम से वोटर को पता लग सकेगा कि उसकी वोटर सही उम्मीदवार को पोल हुई है। उन्होंने बताया कि इस मशीन के माध्यम से वोटर संबंधित उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम व चुनाव चिन्ह 7 सैकेंड के लिए डिसप्ले फ्रेम में देखा जा सकता है, जिसको उसने वोट डाली है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम, चुनाव चिन्ह दर्शाने वाली स्लिप मशीन के साथ लगे डिब्बे में गिर जाएगी, जो डिब्बे में सील्ड रहेगी और कोई भी और उसको देख नहीं सकेगा। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं गांव हकीमपुर की खेलें – सांसद मनीष तिवारी

26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंगा, 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समद्ध खेल इतिहास...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम फ्लॉप, रोज़ चिट्टे से मर रहे नौजवान: करीमपुरी

23 अगस्त को चब्बेवाल में जुल्म विरोधी रैली का ऐलान होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी हल्का चब्बेवाल की विशेष बैठक कम्युनिटी हॉल में हल्का इंचार्ज एडवोकेट पलविंदर माना और हल्का प्रधान यश भट्टी...
article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
Translate »
error: Content is protected !!