गबरू मोबाइल दुकान में चोरों ने लगाई सेंध : चोरों ने 3 लाख नकद किए चोरी ,चोर 2 थैलों में लाखों के मोबाइल चोरी कर ले जा रहे थे, लोगो ने शोर मचाया तो थैले फेंक कर भागे : चोरों ने 3 लाख नकद चोरी ,चोर 2 थैलों में लाखों के मोबाइल चोरी कर ले जा रहे थे, लोगो ने शोर मचाया तो थैले फेंक कर भागे

by

गढ़शंकर l शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही जबकि पुलिस प्रशासन सब अच्छा है होने के दावे कर रही है। बुधवार की सुबह नंगल-चंडीगढ़ चौक पर एक मोबाइल फोन दुकान पर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये नकदी चोरी किए व लाखो के मोबाइल फोन थैलों में भर कर ले जा रहे थे तो लोगों के देखने के बाद शोर मचाने पर दोनों थैले फेंक कर फरार हो गए । इस घटना के बाद दुकानदारों में भय पैदा हो गया है।
गबरू मोबाइल फोन दुकान के मालिक दलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गढ़शंकर ने बताया कि की बुधवार की सुबह उसे फोन पर बताया कि उसकी दुकान से चोरी कर चोर भाग गए हैं और जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा की दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये और लाखों के मोबाइल फो चोर चोरी करके ले गए हैं। जब दो थैलों में भर कर ले जा रहे मोबाइल फोन विभिन्न घरों की छतों से लेकर भाग रहे थे। उस समय कुछ लोग उठ गए तो उन्हें थैलों में कुछ समान ले जाते देख कर चोरी की आशंका के चलते छोर मचाया। जिस पर चोर घबरा कर मोबाइल से भरे दोनों थैले फेंक कर भाग गए।
उन्हीनों बताया कि इस चोरी की शिकायत पुलिस को कर दी है और पुलिस से उम्मीद है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई की करेगी। इस शिकायत के बाद एएसआई महिंदर पाल ने चोरी की जांच शुरू कर दी थी।
इस संबंध में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने संपर्क करने पर कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। मोबाईल का डंप भी उठाने के लिए कारवाई शुरू कर दी है। कुछ और भी सुराग मिले है। शीध्र चोर पकड़ लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व रोष रैलियां : “पंजाब – UT कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लिया फैसला

गढ़शंकर :   पंजाब – यू. टी कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के प्रति पंजाब सरकार की उदासीनता के विरोध में “पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा*” द्वारा 20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व...
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में सुनवाई टली, पीड़िता ने मांगा समय

चुराह विधायक डा. हंसराज अदालत में हुए पेश, अगली सुनवाई 20 मई को बयान दर्ज न होने से आगे की कार्यवाही प्रभावित एएम नाथ। चंबा :चुराह के विधायक डा. हंसराज से जुड़े पोक्सो मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन : मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ।  मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन है। मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!