दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाल सम्मेलन में  सरकारी एलिमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

by
गढ़शंकर ।  पंजाब भवन सरी कनाडा द्वारा अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब (संगरूर) में अंतर्राष्ट्रीय बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाब भवन सरी कनाडा के संस्थापक सुक्खी बाठ के विशेष प्रयासों के तहत आयोजित किया गया था,। जिसका उद्देश्य बच्चों को मातृभाषा से जोड़कर विभिन्न प्रकार के साहित्य को बढ़ावा देना था। दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों और विभिन्न देशों से भी बच्चों ने भाग लिया।
समागम  में प्राइमरी, मिडल एवं सेकंडरी वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में निबंध लेखन, कविता गायन, कहानी लेखन एवं गीत गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरकारी एलीमेंट्री माडल स्कूल पिपलीवाल बीत की छात्रा सान्या और हरनूर ने प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन और कविता गायन में भाग लिया, इन प्रतियोगिताओं में स्कूल की लड़कियों ने पहले दस स्थान हासिल किए। संस्था ने बच्चों को गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और कॉन्फ्रेंस बैग देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रमुख नितिन सुमन और शिक्षिका रमनदीप कौर ने बच्चों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
फोटो : विजेता विद्यार्थियों में साथ स्कूल प्रमुख नितिन सुमन और शिक्षिका रमनदीप कौर ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश : शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ

पटियाला :  पटियाला की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा -अगर सरकार तानाशाही पर आमादा है तो हम भी सड़क से सदन तक लड़ेंगे – जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खनन माफिया को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाते भी हैं और कहते हैं उनको जानता नहीं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :   मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में...
article-image
पंजाब

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी : जेल में कटेगी दिवाली की रात

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया दिवाली की रात जेल में ही बिताएंगे। जेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उन्हें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की...
पंजाब

अश्लील फोटो खींची, फेसबुक पर डाली : पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी की कर रही तलाश

अमृतसर : अमृतसर में एक व्यक्ति ने 28 साल की विधवा को अपने प्रेम जाल में फंसा उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींची और इन्हें फेसबुक पर डालकर...
Translate »
error: Content is protected !!