दरिया किनारे घूमने, नहाने व सैल्फी न लेने की अपील की : डैम का पानी छोडऩे संबंधी पहले जारी की जाएगी चेतावनी, लोग अफवाहों पर न करें विश्वास : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 23 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के चलते पौंग डैम में पानी का स्तर धीरे-धीरे बड़ रहा है और आने वाले दिनों में पौंग डैम की ओर से मौजूदा छोड़े जा रहे पानी से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ब्यास दरिया व नीचले इलाकों की ओर से न जाए। इसके अलावा दरिया में नहाने व वहां पर सैल्फी खींचने से गुरेज करें क्योंकि पिछले दिनों कई हादसे इसी कारण से हुए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मौजूदा समय में पौंग डैम की ओर से 67 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है और पौंग डैम के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए डैम की ओर छोड़े जा रहे पानी को और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डैम का पानी छोडऩे संबंधी पहले चेतावनी जारी की जाएगी, इस लिए लोग अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही घबराएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और रैड क्रास सोसायटी के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से लगातार संपर्क किया जा रहा है और लोगों को समय पर हर सूचना मुहैया करवाई जाएगी।
कोमल मित्तल ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को धुस्सी बांधों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या जानकारी हासिल करने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुम के नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और लोगों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
बाढ़ संबंधी परेशानी आने पर कंट्रोल रुम के नंबरों पर करें संपर्क
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जो कि सातों दिन 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रुम जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यालय डिप्टी कमिश्नर, कमरा नंबर 138 में बनाया गया है और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय होशियारपुर में बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय गढ़शंकर में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय दसूहा में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-506268 व तहसील मुकेरियां कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय मुकेरियां में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन खन्ना ने बुलाई अहम् बैठक 

बाबा औगढ़ मंदिर व बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज के प्रभंधन पर हुई चर्चा होशियारपुर 20 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय...
article-image
पंजाब

डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना अत्यन्त  निंदनीय : सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकर, 2 दिसंबर: आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सांसद निधि से दी गई डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया...
article-image
पंजाब

8 महीने में 1512 किलो हेरोइन सहित 34 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशे की सप्लाई चेन : डीजीपी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा एक मार्च 2025 से शुरू किए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करते हुए नशा सप्लाई की चेन को तोड़ रही है। यह...
पंजाब

कोविड-19 के कारण व्यक्ति की मौत पर पीडि़त परिवारों को एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से की जा रही है मदद: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 25 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला होशियारपुर व सब-डिविजन्स में उन व्यक्तियों की लिस्टें मंगवाई जा रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!